आधी आबादी पर कैंसर की काली छाया

नई दिल्ली: महिलाओं में स्तन कैंसर से होने वाली मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार वर्ष 2012 में महिलाओं में स्तन कैंसर से मौत के 39,234 मामले सामने आए और 2013 में यह आंकड़ा बढ़कर 40,509 तथा वर्ष 2014 में 41,851 हो गया।
आईसीएमआर ने चेताया है कि अगले कुछ वर्षों में 2020 तक 17 लाख से अधिक कैंसर के नए मामले सामने आएंगे। 2012-2014 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्तन कैंसर से महिलाओं की मौतों के पीछे अनियमित जीवन शैली, बढ़ती उम्र, तंबाकू उत्पादों का सेवन मुख्य कारण पाया गया। महिलाओं में स्तन कैंसर के मुकाबले गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर मौत का सबसे बड़ा कारण है और वर्ष 2015 में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से 62 हजार से अधिक महिलाओं की मौत हुई। यह देश में महिलाओं में कैंसर से होने वाली कुल मौत का 24 फीसदी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र सरकार महिलाओं में कैंसर के परीक्षण, निदान, उपचार, रोकथाम के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में सहयोग कर रही है।
इन कार्यक्रमों में स्तन गर्भाशय ग्रीवा और मुंह के कैंसर पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में कैंसर का उपचार नि:शुल्क है अथवा नाममात्र का शुल्क लिया जाता है। महिलाओं को कैंसर की पीड़ा से बचाने के लिए देश में कई संस्थाएं काम कर रही हैं, लेकिन सरकारी प्रयास अब भी बेमानी हैं, यही वजहें हैं कि कई बार संभव इलाज की स्टेज पर होते हुए भी आर्थिक तंगी से महिलाएं मौत दहलीज के करीब पहुंच जाती है। सरकारी स्तर पर तेजी से सुधार की जरूरत है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर