एक्सरे किरणों से गर्भ में बच्चा हो सकता है दिल का रोगी

आधुनिक होते भारत में तकनीक के जितने फायदे सामने आ रहे हैं, उतने ही नुकसान भी देखने को मिल रहे हैं। डॉक्टरों के क्लीनिकों पर बच्चे और युवाओं की ऐसी भीड़ दिनों-दिन बढ़ रही है, जिनमें बीमारियों के नए-नए लक्षण मिल रहे हैं। जांच में इन नई बीमारियों का जन्म रेडिएशन पाया गया है। कंप्युटर, मोबाइल की लत  जान की दुश्मन बन रही हैं।

चंडीगढ़: दिल में छेद लेकर पैदा होने वाले बच्चों को ऐसी गंभीर बीमारी क्यों होती है इसके रहस्यों पर पर्दा उठने लगा है। पांच फीसदी मामलों में यह बीमारी एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाती है तो पांच फीसदी मामलों में गर्भवती महिला द्वारा एक्सरे करवाने या ज्यादा दवाइयां खाने के कारण बच्चे के दिल में छेद रह जाता है।
दिल की बीमारियों पर फिजिशियंस फोरम ने एक सीएमई कराई। इसमें देश के दिग्गज कार्डियोलॉजिस्ट शामिल हुए। बच्चों की दिल की बीमारियों के एक्सपर्ट दिल्ली से डॉ. एस. राधाकृष्णन ने बताया कि एक हजार बच्चों के पीछे 8 से 10 बच्चों में दिल में छेद होता है। कई मामलों में एक दिन के बच्चे के दिल का आप्रेशन करना पड़ जाता है। आजकल ज्यादातर बच्चे फिजिकल एक्सरसाइज कम करने लगे हंै। इस कारण कम उम्र में मोटापा और दिल की बीमारियां घेर लेती हैं। बच्चों को मोबाइल के ज्यादा प्रयोग और फास्टफूड से दूर रखना बेहद जरूरी है।
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बलबीर सिंह के अनुसार सरकार दिल की ब्लॉकेज दूर करने वाले स्टेंट की कीमत 40-45 हजार तक कंट्रोल करने पर विचार कर रही है। बीड़ी-सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वालों को हार्ट अटैक का खतरा आम व्यक्ति से कई गुणा ज्यादा माना गया है।
तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन जानलेवा होता है और दिल की नाडिय़ों में रिएक्शन करता है। रिएक्शन से नाडिय़ों में कण जमा होने लगते हैं जो बाद में हार्ट अटैक का कारण बनते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि दिल के रोगों से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि अपने रूटीन को नियमित करें। फास्टफूड, ज्यादा तली चीजों से परहेज करें और नियमित तौर पर व्यायाम की आदत डालें।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 16 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर