गाजियाबाद। आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग ने जनपद में आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली 3 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किए हैं। क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अशोक राणा ने बताया कि गाजियाबाद में आयुर्वेदिक दवाएं बनाने की 90 फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इनमें से अधिकांश काफी छोटे स्तर पर हैं। शिकायत मिलने पर 50 फैक्ट्रियों में छापेमारी की गई। 3 फैक्ट्रियों को नोटिस जारी किया गया है। इन फैक्ट्रियों ने न तो लाइसेंस का नवीनीकरण करवाया है और न ही फैक्ट्री का संचालन बंद होने की कोई सूचना दी है। इस संबंध में फैक्ट्रियों में जांच की जाएगी।