आयुष्मान के मरीजों को अब दवा के साथ मिलेंगे सर्जिकल सामग्री

धनबाद। एसएनएमएमसीएच में इलाज के लिए आने वाले आयुष्मान के मरीजों को अब दवा के साथ सर्जिकल सामग्री भी एक जगह मिल पाएगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने टेंडर के माध्यम से नई एजेंसी का चयन किया है। अब एजेंसी की ओर से दवा के साथ तमाम प्रकार के सर्जिकल सामग्री एक जगह पर मरीजों के लिए उपलब्ध करा पाएंगे। डॉ एके चौधरी, अधीक्षक, एसएन एमएमसीएच ने बताया कि आयुष्मान के लिए नए एजेंसी से करार किया गया है।

अब एक जगह से ही सभी प्रकार की दवाएं और जरूरी सामग्री उपलब्ध हो पाएगी। मरीजों को कम से कम परेशानी हो उसकी लगातार कोशिश हो रही है। गौरतलब है कि अस्पताल में जरूरी दवाई नहीं होने के कारण बाहरी बिचौलिए हावी रहते हैं। पिछले दिनों एक दवा दुकान के बिचौलियों को ऑपरेशन थिएटर से पकड़ा गया था। अस्पताल में दुकान के लोग घूमते रहते हैं भोले भाले मरीजों को अपने यहां से दवा और जरूरत के सामान बेचने का दबाव देते हैं। अस्पताल में आयुष्मान भारत के तहत प्रतिदिन लगभग 50 मरीज आ रहे हैं।

अस्पताल में तमाम दवा नहीं होने की वजह से आयुष्मान के लाभुकों दवा के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में अब कुछ हद तक परेशानी कम हो सकती है। एमएमसीएच के हड्डी रोग विभाग में सर्जिकल सामग्री की आपूर्ति रांची की ओर से भी होती है। ऐसे में आने वाले गरीब मरीजों को बाहर से यह सभी सामान खरीदने पड़ते हैं। गरीब मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आयुष्मान कार्ड होने के बाद ऐसे मरीजों को सर्जिकल सामग्री उपलब्ध होगी।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 9 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 7 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 8 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट