आयुष विभाग नेशिविर में बांटी एक्सपायर्ड दवा  

रायपुर (छत्तीसगढ़)। गरियाबंद जिले के सूपेबेड़ा गांव में शासन व प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आयी है। मरवाही विधायक अमित जोगी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने गांव में आयुष चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर लगाकर मरीजों को किडनी रोग की कथित होम्योपेथी की एक्सपायर्ड दवा बांट दी।
यह दवा न्यू लाइफ लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गयी है, जिसकी मैन्युफैक्चरिंग तिथि फरवरी 2013 की है और निर्माण से 60 माह (5 वर्ष) बाद यह दवा एक्सपायर दर्शाई गई है। मतलब यह कि फरवरी 2018 में यह दवा एक्सपायर हो चुकी है। इस शिविर में एक्सपायरी तिथि से 2 माह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और डॉक्टरों की मौजूदगी में आयुष विभाग ने यह दवा लोगों को दी। इतना ही नहीं, इस दवा की शीशी पर यह भी लिखा है कि इसमें अल्कोहल (शराब) की मात्रा 67 फीसदी है और एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल द्वारा यह बनाई गई है।
विधायक अमित जोगी ने आरोप लगाया कि शराब बेचने का काम तो सरकार ने पहले ही शुरू कर दिया है। अब दवाइयों के माध्यम से भी सरकार लोगों को शराब पिला रही है। सरकार सूपेबेड़ा के किडनी रोगियों का मजाक बना रही है। उन्हें एक्सपायरी दवा के रूप में जहर बांटकर पहले से बीमार लोगों की सेहत के साथ जानलेवा खिलवाड़ किया जा रहा है। जिन 45 लोगों ने शिविर में इस दवाई को लिया है, उनकी सेहत बिगडऩे पर इसकी पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन