दवा दुकानदारों के लिए खुशखबरी

पटना। दवा दुकान का लाइसेंस लेने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य विभाग ने दवा दुकान लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बताया गया है कि सभी जरूरी कागजात उपलब्ध होने पर आवेदनकर्ता को 21 दिनों में लाइसेंस जारी हो जाएगा। सभी जिलों के आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार का कहना है कि लाइसेंस जारी करने में पूरी तरह पारदर्शिता हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि मार्च 2017 से दवा दुकानों का लाइसेंस बंद है।
पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से लाइसेंस बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अब दवा दुकान खोलने के लिए फार्मेसी की डिग्री को अनिवार्य बना दिया है। साथ ही, जो दुकानें पहले से हैं, उन्हें भी फार्मासिस्ट रखना होगा। बिना फार्मासिस्ट के दवा दुकानों का लाइसेंस रद्द हो सकता है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में राज्य में लगभग 40 हजार दवा दुकानें हैं। लेकिन फार्मासिस्ट की काफी कमी है। कई दुकान बिना फार्मासिस्ट के ही चल रही हैं। आवेदन फार्म, दुकान का मूल दस्तावेज, रेंट एग्रीमेंट, घोषणा पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, फार्मेसिस्ट की डिग्री।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन