आशा वर्कर के साथ मारपीट, पोलियो दवा की जगह जहर पिलाने का आरोप

नोएडा (उप्र)। नोएडा के दादरी क्षेत्र में पोलियो की दवा पिलाने पहुंची एक आशा वर्कर (सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) के साथ मारपीट करने का मामला उजागर हुआ है। यहां के एक युवक और उसके परिवार के सदस्यों ने आशा वर्कर के साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि वह पोलियो दवाई के बजाए जहर पिला रही थी।

ये है मामला

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता सविता शर्मा, विमला देवी और ललिता कस्बा दादरी के मोहल्ला ठाकुरान में पोलियो की दवा पिला रही थीं। दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सविता छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही थी। तभी एक युवक वहां पर आया तथा वह शोर मचाने लगा। वह युवक कहने लगा कि यहां बच्चों को जहर पिलाया जा रहा है।

आशा वर्कर से की मारपीट

उसका शोर सुनकर उसके परिवार की महिलाएं बाहर आ गईं। वे भी बिना जाने उक्त युवक की बातों में आ गई। उन सभी ने मिलकर आशा सविता के साथ मारपीट की। उसकी सहयोगी अन्य दो आशा वर्कर्स ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने पीडि़ता आशा कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी आरोपी को इस संबंध में गिरफ्तार नहीं किया गया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी