लाइसेंस नवीनीकरण नहीं करवाने पर Fortune Hospital फिर किया सील

कौशाम्बी (उप्र)। लाइसेंस Renewal नहीं करवाने पर Fortune Hospital को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने की। संयुक्त जिला चिकित्सालय के पास ही स्थित इस प्राइवेट अस्पताल में License renewal नहीं करवाया गया था। बताया गया है कि जांच के बाद इसे करीब 15 दिन पहले सील किया गया था। अब दोबारा से इस अस्पताल को सील कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसके अलावा भी दो अन्य निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया। मौके पर अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिले। इस पर अस्पताल संचालक को नोटिस जारी किया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुष्पेंद्र कुमार ने दी है।

15 दिन पहले किया था सील

सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि ओसा रोड मंझनपुर स्थित फॉच्र्यून मैटरनिटी एंड चाइल्ड केयर नामक अस्पताल (Fortune Hospital) सील होने के बाद भी चलाया जा रहा है। इस अस्पताल के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं करवाया गया था। इस पर बीती 28 नवंबर को सीएमओ के निर्देश पर इसे सील कर दिया गया था।

सीएमओ ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हिन्द प्रकाश मणि, डॉ. केडी सिंह की संयुक्त टीम ने हॉस्पिटल का निरीक्षण करने भेजा। मौके पर अस्पताल पर सीलिंग के समय लगाया गया ताला टूटा हुआ मिला। टीम ने पुन: अस्ताल को सील करते हुए थाना मंझनपुर को इसकी सूचना दी है।

दो अन्य निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया

इसके बाद टीम ने एनजीएम हॉस्पिटल ओसा रोड मंझनपुर का निरीक्षण किया। हॉस्पिटल पंजीकृत था। यहां मौके पर चिकित्सक नहीं मिले। इस पर हॉस्पिटल संचालक को नोटिस दिया गया। टीम गायत्री पॉलीक्लीनिक कोड़र दुवरा चौराहा पहुंची। यह पॉलीक्लीनिक भी रजिस्टर्ड मिला, लेकिन मौके पर कोई डाक्टर नहीं था। इन दोनों हॉस्पिटल को नोटिस जारी किए गए है।

रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण करवाने की हिदायत दी

सीएमओ डॉ. सुष्पेन्द्र कुमार ने मानक के विपरीत चल रहे अस्पताल संचालकों को हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल किया जाएगा। अत: ऐसे अस्पताल संचालक अपना रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण जरूर करवा लें।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी