इंजेक्शन लगाने से डेढ़ माह के बच्चे की मौत, एएनएम हुई फरार

सितारगंज, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड)। स्वास्थ्य विभाग के शिविर में टीकाकरण के 12 घंटे बाद डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही एएनएम अस्पताल से लापता हो गई। वहीं, चिकित्सा विभाग की टीम ने वैक्सीन को कब्जे में लेकर जांच को भेजा है।
तिलियापुर के चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण कैंप लगाया था। कैंप में पांच बच्चों का टीकाकरण किया था। इसमें तिलियापुर के रंजीत कुमार का डेढ़ माह का पुत्र सिद्धार्थ भी शामिल था। परिजनों का कहना है कि देर रात बच्चे के नाक से खून निकला, साथ ही उसका शरीर नीला पड़ गया। जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। मौत होते ही कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद सीएचसी सितारगंज के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में मौजूद वैक्सीन को कब्जे में लेकर जांच कराने को कहा। परिजनों ने लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाया, लेकिन बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आर्य ने बताया कि टीकाकरण के बाद से एएनएम से संपर्क नहीं हो पाया है। मामले की जांच की रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन