नशीली दवा बेचते चार गिरफ्तार, टेबलेट-कफ सिरप बरामद

रायपुर (छग)। पुलिस ने रायपुर में लंबे समय से नशीली दवा बेचने का धंधा करने वाला गिरोह पकडऩे में सफलता पाई है। आरोपी चारों युवकों के पास से 1,144 टेबलेट, 41 शीशी कफ सिरप बरामद किया गया है। हालांकि बड़े सप्लायर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
जानकारी अनुसार एसएसपी आरिफ शेख ने शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने सभी सीएसपी को निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में मुखबिरों से खबर मिली कि परिक्रमा पथ बूढ़ापारा तालाब से लगे सुलभ के पास दो युवक दवा बेच रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो भनपुरी के चुम्मन पटेल (26) और डब्ल्यूआरएस कॉलोनी के पप्पू उर्फ प्रकाश चौहान (26) दवा बेचते रंगे हाथ पकड़े गए। तलाशी लेने पर उनके पास से 195 और 216 नग प्रतिबंधित स्पासमो, ट्रामाडोल कैप्सूल और टेबलेट मिला। इसी तरह मौदहापारा पुलिस टीम ने शहीद स्मारक भवन रजबंधा मैदान के पास असरार गली मौदहापारा के मोहम्मद साजिद निगाला (33), खमतराई के भीम उर्फ सूरज सोनी (26) को थैले में नशीली दवा लेकर बेचने के लिए ग्राहक तलाशते पकड़ा गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से ट्रामाडोल टेबलेट, कैप्सूल और 41 शीशी कफ सिरप बरामद किया गया। चारों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की कार्रवाई की गई।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश