इंडिया मेडटेक एक्सपो गांधीनगर में होगा आयोजित

India Medtech Expo: भारतीय चिकित्सा उपकरण क्षेत्र पर अब तक का पहला एक्सपो ‘इंडिया मेडटेक एक्सपो’ (India Medtech Expo) 18-20 अगस्त, 2023 से गांधी नगर में रसायन और उर्वरक मंत्रालय के तहत फार्मास्युटिकल्स विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

एक्सपो का पहला उद्देश्य भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग की क्षमताओं का प्रदर्शन करना और भारत में इस क्षेत्र की वृद्धि और विश्व स्तर पर इसके संभावित योगदान दोनों के लिए नेटवर्क के अवसर पैदा करना और सहयोग का पता लगाना है।

इंडिया मेडटेक एक्सपो (India Medtech Expo) 20 मंत्रियों के साथ होगी बैठक

इंडिया मेडटेक एक्सपो अगस्त 2023 में जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के साथ होगी। इस दौरान भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग की क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत में इस क्षेत्र के विकास और वैश्विक स्तर पर इसके संभावित योगदान के लिए अवसर जुटाने और सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

फार्मास्यूटिकल्स विभाग, चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर का एक्सपो आयोजित करने की योजना बना रहा है। यह तीन दिवसीय सम्‍मेलन 18-20 अगस्‍त, 2023 तक गुजरात के गांधी नगर में हेलीपैड प्रदर्शनी केंद्र में होगा। जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक 17-19 अगस्त, 2023 से गांधी नगर में निर्धारित है।

एक्सपो में 150 से अधिक स्टार्ट-अप और 275 से अधिक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण कंपनियां होगी शामिल 

 एक्सपो में 150 से अधिक स्टार्ट-अप और 275 से अधिक भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण कंपनियां और एमएसएमई इकाइयों के साथ-साथ 50 अनुसंधान संस्थान भाग लेंगे। करीबन 200 विदेशी खरीदारों को बी2बी एंगेजमेंट के लिए आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- गुजरात में SHE एलायंस की शुरुआत हुई

भारत में चिकित्सा उपकरणों का वर्तमान बाजार लगभग 11 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है। भारत में यह क्षेत्र पिछले दशक में 10-12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) के साथ विकास के मार्ग पर अग्रसर है। वर्ष 2030 तक इसके 50 बिलियन अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की क्षमता है। प्रस्तावित एक्सपो दुनिया के समक्ष चिकित्सा उपकरणों के पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करेगा करेगा और भारतीय मेडटेक क्षेत्र के लिए एक ब्रांड पहचान बनाएगा।

 

 

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी