छत्तीसगढ़ के भिलाई के सरकारी अस्पताल में अब गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी की जाएगी। यह सुविधा हर गुरुवार को उपलब्ध होगी।
इसके अलावा प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को जरूरत पड़ने पर किसी भी दिन मुफ्त सोनोग्राफी दी जा सकेगी।
आपको बता दें कि गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रश्न को ध्यान में रखते हुए यह सोनोग्राफी मशीन लगाई गई है।
इस तरह भिलाई-3 अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। चिकित्सा अधिकारी डॉ बी कठौतिया ने बताया कि पहले दिन 13 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क सोनोग्राफी की गई है। इससे पहले गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए कुमारी में और अन्य जगहों पर जाना पड़ता था।