इस आई ड्रॉप को मिली सरकार की मंजूरी, 15 मिनट में हट जाएंगे चश्मे

मुंबई। आई ड्रॉप ऐसी जो मात्र 15 मिनट में आपकी आंखों पर लगे चश्मे को हटा देगी। इस आई ड्राप को भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। दवा नियामक यानी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने पढऩे के चश्मे की आवश्यकता को खत्म करने के लिए भारत की पहली आई ड्रॉप को मंजूरी दे दी है।

मुंबई में स्थित एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स ने पिलोकार्पाइन का इस्तेमाल करके बनाई गई प्रेस्वू आई ड्रॉप लॉन्च की। विशेषज्ञों के अनुसार यह दवा आंख की पुतलियों के आकार को कम करके ‘प्रेसबायोपिया’ का इलाज करती है। इस तरीके से किसी भी चीज को करीब से देखने में मदद मिलती है। प्रेसबायोपिया की स्थिति उम्र से जुड़ी हुई है और पास की चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आंखों की क्षमता में कमी पर काम करती है।

एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ निखिल के मसुरकर का कहना है कि दवा की एक बूंद सिर्फ 15 मिनट में काम करना शुरू कर देती है और इसका असर अगले छह घंटों तक रहता है। अगर पहली बूंद के तीन से छह घंटे के भीतर दूसरी बूंद भी डाली जाए, तो असर और भी लंबे समय तक रहेगा।

गौरतलब है कि एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स आई, ईएनटी और त्वचाविज्ञान दवाओं में विशेषज्ञता रखता है और 60 से अधिक देशों को निर्यात करता है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से, प्रिस्क्रिप्शन-आधारित ड्रॉप्स 350 रुपये की कीमत पर फार्मेसियों में उपलब्ध होंगे। यह दवा 40 से 55 साल की आयु के लोगों के लिए हल्के से मध्यम प्रेसबायोपिया के उपचार के लिए संकेतित है। मसुरकर ने दावा किया कि यह भारत में अपनी तरह की पहली दवा है जिसका परीक्षण भारतीय आंखों पर किया गया है। इसे भारतीय आबादी के आनुवंशिक आधार के अनुसार अनुकूलित किया गया है।

Related Posts

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

नई दिल्ली। अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। दवाओं की बिक्री और भंडारण के नियमों की बड़े पैमाने पर अनदेखी मिली है। मादीपुर…

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 0 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए