इस फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर से सावधान, केमिस्टों को धमका रहा, दिखे तो पुलिस को करें सूचित

अमृतसर। फर्जी ड्रग इंस्पैक्टर बन कर एक व्यक्ति जिले के मैडीकल स्टोरों को धमका रहा है। उक्त व्यक्ति अपने आपको इंस्पैक्टर बता कर कई लोगों से पैसे भी मांग रहा है। ड्रग विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त व्यक्ति की सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी की है तथा लोगों को अपील की है कि वह इस शख्स का पता लगते ही विभाग को सूचित करें। जोनल ड्रग लाइसैसिंग अर्थारिटी डा. करुण सचदेवा ने बताया कि इस शख्स के खिलाफ शिकायतें मिल रही है कि वह ड्रग इंस्पैक्टर बताकर कैमिस्ट शाप पर जाता है और कैमिस्टों से पैसों की मांग करता है।

जिसको लेकर ड्रग डिपार्टमेंट ने एक यव्क्ति की तस्वीर जारी की है। यह खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर लोगों को ठग रहा है। जोनल ड्रग लाइसेंसिग अथारिटी डा. करुण सचदेवा ने बताया कि इस शख्स के खिलाफ शिकायतें मिल रही हैं कि वह ड्रग इंस्पेक्टर बताकर केमिस्ट शाप पर जाता है और केमिस्टों से पैसे मांगता है। इस तरह का कोई कर्मचारी उनके कार्यालय में कार्यरत नहीं हैं। यह फर्जी है। लोग इसकी बातों में न आएं। यदि यह दिखाई तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस अथवा स्वास्थ्य विभाग को दें।

इससे एक दिन पहले होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक कटडा शेर सिंह में चेयरमैन अवतार सिंह व प्रधान राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें डिस्ट्रिक केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान विशाल देवराज विशेषरूप से शामिल हुए थे। बैठक में कैमिस्टों को पेश आ रही समस्याओं विचार हुआ और एसोसिएशन नेताओं ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कैमिस्ट को सरकारी कार्यालय परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैमिस्टों की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन बहुत गंभीर है और इसलिए ही नए कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। समूह कैमिस्ट वर्ग भाईचारे की हर समस्या के समाधान के लिए के एसोसिएशन प्रतिबद्ध है और हर समय इसके लिए हाजिर है। उन्होंने कैमिस्ट भाइयों से अपील की कि वह कोरोना काल की इस घडी में खुद भी सतर्क रहे और लोगों को भी जागरूक करे। इस मौके पर टीएस बावा, मनमोहन सिंह, शिवपाल सलूजा, विवेक धवन, सर्बजीत चोपड़ा, गौरव भाटिया, नरेंदर वधवा, गगन लक्की, योगेश शर्मा, सुनील गुरदास, आरबी, जसविदर सिंह, विपिन गर्ग, सजंय शर्मा, प्रभाकर, धर्मेंद्, पंकज देवराज, जोशी, अंकुर देवराज, अमन पिका, देवेंद्र आदि मौजूद थे।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर