दवा की दुकानों पर उड़नदस्ते ने मारा छापा, प्रतिबंधित दवाइयां बरामद

झज्जर। मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने वीरवार को बेरी बस स्टैंड के नजदीक दो दवा की दुकानों पर छापा मारा। टीम को इन दोनों दुकानों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर औषधि नियंत्रण अधिकारी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापा मारने की कार्रवाई की गई। दरअसल औषधि नियंत्रण अधिकारी- संदीप हुड्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ बेरी में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया था। इस दौरान ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कुछ ऐसी दवाइयां मिली हैं, जिन्हें बेचने पर प्रतिबंध लगा है।

आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि टीम के छापा मारने की जानकारी मिलने के बाद दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने तो अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर बैठक कर टीम के लौटने का इंतजार करते नजर आए। टीम को दोनों दुकानों से प्रतिबंधित दवाइयां मिली हैं। टीम द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित करने करने के लिए उच्च अधिकारियों से सिफारिश कर दी है। तो वहीं एसआई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता -जयभगवान ने बताया कि बेरी में दो मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाइयां बिकने की शिकायत मिली थी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम के साथ छापा मारा था, जिसमें दुकानों पर कोई नशे के काम में आने वाली दवा नहीं मिली, पर लेकिन ड्रग एक्ट के तहत कुछ ऐसी दवाइयां मिली जो प्रतिबंधित हैं।

दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निलंबित करने के लिए वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहतक से सिफारिश की गई है। दरअसल छापा मारने के लिए गठित की गई टीम में शामिल जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी संदीप हुड्डा व एसआई जयभगवान, एसआई जगत सिंह मलिक, चतुर्थ श्रेणी सुरेंद दोपहर पौने एक बजे दोनों दवाइयों की दुकान पर पहुंचे और जांच शुरू की। करीब आधे घंटे चली कार्रवाई में दोनों दुकानों पर किसी प्रकार की कोई नशे की दवाई नहीं मिली, लेकिन ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत कुछ ऐसी दवाइयां मिली जो नियमानुसार बेची नहीं जा सकती हैं। इस पर टीम ने दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस को निलंबित करने के लिए वरिष्ठ औषधि नियंत्रण अधिकारी से सिफारिश की है।

 

 

Related Posts

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने इसमें सफलता पाई है। इस नेटवर्क के जरिए अमेरिका में…

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस