इस सामान्य अस्पताल में दो साल से नहीं हो रहे आंखों के ऑपरेशन, नेत्र विशेषज्ञों की कमी

जींद। हरियाणा के जींद जिले में सामान्य अस्पताल में लाखों की मशीने यूं बेसूद पड़ी है। लेकिन उनका उपयोग जरुरत मंदो के लिए नहीं हो पा रहा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण नेत्र विशेषज्ञों की कमी बताई जा रही है। बता दें कि जींद जिला मुख्यालय के सामान्य अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन थियेटर में रखी आधुनिक लाखों रुपये कीमत की मशीनें नेत्र विशेषज्ञ के अभाव में धूल फेंक रही है।

दवाइयां तो स्टाफ दे देता है लेकिन मोतिया बिंद जैसे साधारण ऑपरेशन यहां पर नहीं हो पा रहे हैं। जिसके चलते बुजुर्गों तथा आंखों की बीमारी का इलाज करवाने वाले लोगों को विशेषज्ञ के अभाव में रोहतक, खानपुर या अग्रोहा का सफर करना पड़ता है। या फिर निजी अस्पतालों में मंहगा इलाज करवाना पड़ रहा है। वह भी जब डीसी खुद ब्लाइंडनेस कंट्रोल सोसायटी के अध्यक्ष है। बावजूद इसके मुख्यालय के सामान्य अस्पताल में आंखों के इलाज से संबंधित कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

बता दें कि सामान्य अस्पताल में नेत्र ऑपरेशन थियेटर व अन्य साजो सामान होने के बाद भी मोतिया बिंद व आंखों से संबंधित अन्य ऑपरेशन के लिए जिले के लोगों को निजी अस्पताल में मंहगा इलाज करवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। हर रोज बुजुर्ग आंखों से संबंधित समस्या को लेकर सामान्य अस्पताल तो पहुंच रहे है लेकिन उनको दवाइयां देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। अगर सामान्य अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ की नियुक्ति हो जाती है तो बुजुर्गों को परेशानी से बचाया जा सकता है। दरअसल सामान्य अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के लिए थियेटर है।

विशेषज्ञों के अभाव के चलते पिछले दो साल से ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। पूर्व में सामान्य अस्पताल में हर मंगलवार को 12 से 15 तक आंखों के ऑपरेशन होते थे। ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक लाखों रुपये कीमत की फेको मशीन, माइक्रो स्कॉप, ए स्कैन समेत सभी सुविधाएं मौजूद है। जिनका उपयोग नहीं हो पा रहा है। मशीनें पिछले दो साल से धूल फांक रही है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत