मेडिकल कर्मियों को आश्वासन के बाद भी नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने दिया धरना

झज्जर। हरियाणा के झज्जर नागरिक अस्पताल में आज मेडिकल कर्मियों में धरना प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि मेडिकल कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण ये धरना प्रदर्शन किया गया। उधर नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीज व उनके तिमारदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि हड़ताल पर कर्मचारियों की जाने की मुख्य वजह पिछले चार माह से उनका वेतन न मिलना है। ऐसा नहीं है कि इन कर्मचारियों ने अपने वेतन को लेकर किसी भी अधिकारियों से सम्पर्क न किया हो। उपायुक्त,सीएमओ व नागरिक अस्पताल के कई अधिकारियों के संज्ञान में वेतन न मिलने  का मामला कर्मचारियों द्वारा लाया जा चुका है।

पिछले दिनों इन कर्मचारियों ने जब हड़ताल की थी तो उस दौरान उन्हें अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिला था कि उनका वेतन एक-दो रोज में दे दिया जाएगा। लेकिन जब वेतन नहीं मिला तो बुधवार को कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए। यहां उन्होंने नागरिक अस्पताल के प्रांगण में  दरी बिछाकर पहले धरना दिया और बाद में प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। बाद में यह कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए यहां प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल के आवास पर पहुंचे और अपनी मांगों का एक ज्ञापन उन्होंने भुक्कल को दिया। कर्मचारियों के सामने ही भुक्कल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी सम्पर्क किया। लेकिन उनके किसी मीटिंग में व्यस्त होने के चलते उनसे सम्पर्क नहीं किया जा सका। बाद में इस मामले को भुक्कल ने स्वास्थ्य मंत्री के पीए को पूरे मामले से अवगत  कराया।

पूर्व शिक्षा मंत्री भुक्कल का कहना था कि इस मामले में वह स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगी और यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो मामले को विस में भी उठाया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को यहां अस्पताल में दौरे पर आई सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल के भी संज्ञान में लाया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल पर ही रहेेंगे।

Related Posts

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

इंदौर (मप्र)। दवा निर्यात फर्जी एनओसी से करने का मामला प्रकाश में आया है। दवा उद्योग फिर सवालों के घेरे में हैं। दवा निर्यात के लिए दूसरे देशों की फर्जी…

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

सिंगरौली (यूपी)। कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा गया है। सिंगरौली जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बरगवां पुलिस ने दो आरोपियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
दवा निर्यात फर्जी एनओसी से किया, तीन कंपनियों पर बैन

कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 5 views
कफ सिरप और नशीली टैबलेट-कैप्सूल का जखीरा पकड़ा

ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
ट्रांसपोर्ट पर संदिग्ध दवाओं के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 6 views
कम शेल्फलाइफ वाली मेडिसिन के आयात पर लगा प्रतिबंध

डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

  • By Desk
  • October 30, 2026
  • 8 views
डॉक्टर्स और अस्पतालों के विज्ञापनों पर NMC की सख्ती

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची