‘ई-सिगरेट’ भी नहीं भरने देती घाव

नई दिल्ली। धूम्रपान करने वालों की तरह ही ई-सिगरेट पीने वालों का घाव भरने में भी दिक्कत हो सकती है। ई-सिगरेट एक तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। इसमें मौजूद तरल गर्म होकर एरोसॉल का धुंआ बनाता है जिससे व्यक्ति को धूमपान की अनुभूति होती है। अमेरिका के बोस्टन मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिकों का कहना है कि धूम्रपान और ई-सिगरेट पीने वालों के ऊतक (टिश्यू) तेजी से नष्ट होने वाले लगते हैं। फलस्वरूप, उनका घाव सामान्य की अपेक्षा अधिक देर से भरता है। इस शोध के बाद डॉक्टर सर्जरी कराने वाले मरीजों को घाव भरने और उनकी सुरक्षा के बारे सही जानकारी दे पाएंगे। आमतौर पर सर्जरी से कई महीनों पहले ही मरीजों को भी धूमपान छोडऩे की सलाह दी जाती थी। जिन लोगों को धूमपान की लत है वह सिगरेट की जगह ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते थे। डॉक्टर भी उन्हें मना नहीं करते थे क्योंकि अब तक ई-सिगरेट के दुष्प्रभाव को लेकर कोई शोध नहीं हुआ था।
ई-सिगरेट के दुष्प्रभावों का पता लगाने के लिए अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ई-सिगरेट पीने वाले, धूमपान करने वाले और सिगरेट ना पीने वालों पर शोध किया था। दो हफ्ते के अध्ययन में पाया गया कि सिगरेट और ई-सिगरेट पीने वालों के ऊतक अत्यधिक तेजी से नष्ट होते हैं। इस अध्ययन के बाद डॉक्टरों को अपने मरीज को आगाह करना जरूरी हो गया है। इसके साथ ही उन लोगों को भी संभलने की जरूरत है जो धूम्रपान के खतरे से बचने के लिए ई-सिगरेट का सहारा ले रहे हैं। दोनों ही स्वास्थ के लिए खतरनाक हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 5 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत