नशीली दवा सप्लाई करने वाला गिरोह दबोचा

श्रीगंगानगर। ग्रामीण युवाओं को नशीली दवा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ में आया है।  जिला पुलिस ने इस गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इनमें से नूरपुरा ढाणी का बलवंत जाट पुत्र रामधन मुख्य आरोपी है। इसी ने पूरी टीम खड़ी की हुई है। आरोपी को नेहरू पार्क के पास से चंद्रा व श्याम ट्रैवल्स की निजी बस से एक लाख 6 हजार 950 नशीली दवा की खेप दो कारों में लादते गिरफ्तार किया गया। उसके गिरोह में गद्दरखेड़ा निवासी परमजीतसिंह उर्फ सोनू जटसिख पुत्र सतपाल सिंह, रियासत अली उर्फ राशि पुत्र गफूरद्दीन, करड़वाला निवासी राजवीरसिंह जटसिख पुत्र दर्शनसिंह को भी उसके साथ ही गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी बलवंत जाट के लिए नशीली दवा की गांवों में सप्लाई देने का काम करते हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक आईएएस मृदुल कच्छावा ने बताया कि इनको नेहरू पार्क के पास से चंद्रा-श्याम की जयपुर-श्रीगंगानगर रूट की स्लीपर कोच बस की डिग्गी से नशीली दवा की खेप लेते पकड़ा गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनसे पूछताछ के आधार पर निजी बस के कंडक्टर सोनू को गिरफ्तार किया है।
आईएएस कच्छावा के अनुसार गिरफ्तार किए गए बलवंत जाट ने बताया है कि शेष तीनों साथी उसके लिए काम करते हैं। वह नशीली दवा का एक डिब्बा 490 रुपए का होलसेल में खरीदता है। इसे इन तीनों साथियों के जरिए गांवों में छोटे सप्लायरों को 800 से 1000 रुपए तक में बेच देते हैं। इस प्रकार एक डिब्बे से दोगुना मुनाफा होता है। एक डिब्बा नशीली गोलियां बेचने से ही 500 रुपए बच जाते हैं।
इस नशीली दवा के एक डिब्बे को आगे गांवों में फुटकर विक्रेता तस्कर इतना ही मुनाफा लेकर बेच देते हैं। आरोपी का सादुलशहर, लालगढ़ जाटान, संगरिया, हनुमानगढ़ और सीमावर्ती पंजाब के गांवों में नशीली दवा का नेटवर्क है। आरोपी को सादुलशहर पुलिस ने पहले भी नशीली दवा तस्करी के आरोप में पकड़ा था। तभी से इस पर नजर रखी जा रही थी। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी का जयपुर निवासी एक तस्कर से संपर्क है। उसका नाम राहुल बताया है। वह जयपुर में फिल्मी कॉलोनी में रहता है और मेडिकल मार्केट में दुकान चलाता है। उसी से संपर्क कर आरोपी नशीली दवा की खेप निजी ट्रैवल एजेंसी की बसों से यहां मंगवाता था। पुलिस ने चंद्रा-श्याम ट्रैवल्स की बस, तस्करों से दोनों कारें और बस के कंडक्टर को भी तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 7 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 8 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 12 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़