एंटीबायोटिक दवा की काउंटर बिक्री पर लगी रोक, अब डॉक्टर की पर्ची पर ही बेच सकेंगे

रोहतक (हरियाणा)। एंटीबायोटिक दवा की काउंटर बिक्री करने पर रोक लगा दी गई है। अब मेडिकल स्टोर संचालक डॉक्टर की पर्ची पर ही एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री कर सकेंगे। इसके लिए सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। मरीज को भी इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह किसी कैमिस्ट शॉप पर जाएं तो अपनी मर्जी से एंटीबायोटिक दवा न खरीदें। इसके लिए रजिस्टर्ड डॉक्टर का लिखा पर्चा अनिवार्य हो गया है।

डॉक्टर को भी बताना होगा संक्रमण का नाम

सरकार ने चिकित्सकों को भी आदेश दिए हैं कि उन्हें मरीज को एंटीबायोटिक दवा लिखने का उचित कारण बताना होगा। चिकित्सक को लिखना होगा कि मरीज को कौन सा संक्रमण हुआ है, जिसके कारण उसे एंटीबायोटिक दवा देना जरूरी है। वहीं, मेडिकल स्टोर संचालकों को भी कहा गया है कि वे केवल रजिस्टर्ड डॉक्टर के पर्चे पर ही मरीज को एंटीबायोटिक दवा दें।

सरकार ने जारी की एडवाइजरी

गौरतलब है कि एंटीबायोटिक दवा के इस्तेमाल को लेकर भारत सरकार ने हाल में एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि एंटीबायोटिक दवाओं के ज्यादा इस्तेमाल से एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस तेजी से बढ़ रहा है। इससे आगामी समय में प्रभावी एंटीबायोटिक दवाएं भी असर करना बंद कर देंगी। बताया गया है कि 2019 में 1.27 मिलियन वैश्विक मौतें ड्रग रेजिस्टेंस के कारण हुई है। वहीं, 4.95 मिलियन मौत संक्रमण में एंटीबायोटिक दवाओं के असर नहीं होने से हुई है।

दवाओं का अनावश्यक इस्तेमाल रोकने के लिए उठाया कदम

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों और सभी मेडिकल व फार्मासिस्ट एसोसिएशन को पत्र लिखा है। इसमें एंटीबायोटिक दवाओं की काउंटर बिक्री बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक इस्तेमाल रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रचलित एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक इस्तेमाल से इनका असर कम हो गया है। नई एंटीबायोटिक दवाएं अभी नहीं बनी हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा