प्राइवेट हॉस्पिटल की मरीजों से लूट-खसोट, जांच के आदेश जारी

मुरैना (मप्र)। शहर में प्राइवेट हॉस्पिटल संजीवनी में मरीजों को दवा के नाम पर लूटने का मामला सामने आया है। भर्ती मरीज के तीमारदारों से मात्र पांच सौ रुपये की दवा के 2500 रुपये मांगे गए। शिकायत मिलने पर अपर कलेक्टर ने इस मामले में जांच के आदेश जारी किए हैंं।

यह है मामला

शहर में स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल संजीवनी में हरिराम नामक मरीज को पेट की दर्द की शिकायत पर दाखिल कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन ने मरीज के परिजनों से करीब 10 हजार रुपये जमा करवाए। इसके बाद डॉक्टर ने कुछ और दवाइयां लिख दी। जब परिजन दवाई लेने हॉस्पिटल में ही संचालित मेडिकल स्टोर पर गए तो लिखी गई दवाइयां करीब 2500 रुपये की बताई।

डॉक्टर ने दी डिस्चार्ज करने की धमकी

मरीज के परिजन शंका होने पर अस्पताल से बाहर अन्य मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। वहां पर्ची पर लिखी गई दवाइयां मात्र 500 रुपये में मिल गई। परिजनों ने इस बाबत अस्पताल के डॉक्टर से शिकायत की। इस पर डॉक्टर ने डिस्चार्ज कर देने की धमकी दी। वह बोले कि अगर इलाज करवाना है, तो हमारे पास से ही दवाइयां लेनी पड़ेगी।

परिजनों ने यह सारा मामला मीडिया से साझा किया। पत्रकारों ने संबंधित डॉक्टर से दवा महंगी बेचने के बारे पूछा। डॉक्टर ने सफाई दी कि हमारे मेडिकल से जीएसटी की दवाइयां मिलती हैं। इस कारण ये दवा महंगी हो जाती हैं। उधर, मुरैना के अपर कलेक्टर के पास ये मामला गया तो वे बोले कि हम जांच करेंगे।

सीएमएचओ को पत्र लिखा

अपर कलेक्टर ने इस मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ को पत्र लिखा है। अब इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। यह स्पश्ठ हो गया है कि जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल मरीजों से लूटपाट कर रहे हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा