धुबड़ी (असम)। जिला पुलिस ने अभियान चलाकर बीएन कॉलेज रोड इलाके में एक एंबुलेंस (एएस-01बीसी-7325) से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान एंबुलेंस में अवैध रूप से ले जाए जा रहे प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया गया। पुलिस ने इस संबंध में दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।