एआईओसीडी का सम्मान समारोह यमुनानगर में कल

अम्बाला। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के राष्ट्र स्तरीय चुनावों में जेएसएस पैनल की जीत के बाद हरियाणा स्टेट कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एचएससीडीए) की मान्यता पर छाए काले बादल छंटते दिखलाई देने लगे हैं।

एचएससीडीए ने यमुनानगर जिले के जगाधरी में बुधवार, 31 जनवरी को एआईओसीडी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए एआईओसीडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस शिंदे, राष्ट्रीय महासचिव राजीव सिंघल और कोषाध्यक्ष केके सेलवन ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। बता दें कि एआईओसीडी की चुनावी प्रक्रिया के दौरान ही जेएसएस पैनल ने अपनी जीत होने पर एचएससीडीए पर लगे प्रतिबंध को हटाने का मन बना लिया था। जैसे ही पैनल की जीत का उद्घोष हुआ, तभी यह स्पष्ट हो चला था कि अब एचएससीडीए अपने पुराने स्वरूप में लौट आएगा।

अब एचएससीडीए के वर्चस्व को राष्ट्रीय संगठन से आशीर्वाद मिलने की ठोस संभावनाओं को बल मिला है, वहीं राष्ट्रीय संगठन को हरियाणा स्टेट कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का अभूतपूर्व सहयोग भी मिल सकेगा। राज्यभर के दवा विक्रेताओं ने एचएससीडीए के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत शर्मा, प्रदेश महासचिव अशोक सिंगला और उनकी टीम को राज्य संगठन को पुन: मान्यता दिलवाने के लिए किए गए उनके प्रयासों की सराहना की है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 3 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक