ब्लड बैंकों पर गाज!

मुंबई। देश के मशहूर शहर मुंबई से ब्लड बैंक को लकेर खबर है। फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेटिव ने मुंबई में ब्लड बैंकों को लेकर कड़ा रूख अपनाने का मन बना लिया है। जिसके तहत नियमों की अनदेखी और काम में लापरवाही बरतने वाले ब्लड बैंकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फूड ऐंड ड्रग ऐडमिनिस्ट्रेटिव (एफडीए) ने महानगर के दो ब्लड बैंकों का लाइसेंस निलंबित करने का फैसला किया है। इस फैसले ने बाकी बल्ड बैंकों की नींद उड़ा दी है।

एक अधिकारी ने इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि दोनों ब्लड बैंक मुंबई के हैं। जांच के दौरान इनके यहां पाई गई लापरवाहियों के मद्देनजर इनका लाइसेंस निलंबित करने का फैसला किया गया है।

बल्ड बैंक चलाने को लेकर जानकारी देते हुए अधिकारी ने साफ किया कि 24 घंटे ब्लड बैंक चलाने के लिए कम से कम 3 ब्लड ट्रांफ्यूजन ऑफिसर की जरूरत होती है। ब्लड और इसके कंपोनेंट्स संकलित करने और चढ़ाने के दौरान ब्लड ट्रांफ्यूजन ऑफिसर का होना बहुत जरूरी है। लेकिन दोनों ब्लड बैंकों में जांच के दौरान इन नियमों की अनदेखी के अलावा और कई तरह की चूक पाई गई है। इस बारे में उन्हें कंप्लायंस रिपोर्ट भी देने को कहा गया मगर रिपोर्ट संतोषजनक न होने के कारण उनका लाइसेंस निलंबित करने का फैसला लिया गया।

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही एफडीए द्वारा राज्यभर के 15 ब्लड बैंकों का लाइसेंस निलंबित किया गया था। इसमें से 11 अकेले पुणे के थे। वहीं इस कार्रवाई को बाकी बल्ड बैंक सीख के रूप में लेंगे तो वो इस प्रकार की कार्रवाई से आगे बच सकते है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 5 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 10 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक