एक्सपायर होने वाली दवाओं को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी का बढता रूप देखकर देश में दवाओं के पर्याप्त सप्लाई को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने एक बडा फैसला लिया है। सरकार ने ऐसी दवाओं की सशर्त आयात की अनुमति दे दी है, जिनके एक्सपायर होने में 60 प्रतिशत से भी कम समय बचा है। देश में बढते कोरोना वायरस के मामले औऱ लगभग महीने से ज्यादा के लॉकडाउन के बीच दवाओं की कमी की चिंता अब सरकार को सताने लगी है। भारत के औषधि महानियंत्रक ने परिपत्र में कहा है, कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न मौजूदा हालात के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय ने घरेलू खुदरा बाजार में पर्याप्त मात्रा में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उत्पाद पर उसका विवरण मानदंडों के अनुसार होना चाहिए। इनमें से एक कदम है दवाओं के निर्माण, आयात और पंजीकरण के लिए मिलने वाले आवेदनों को तत्काल मंजूरी देना। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सभी बंदरगाहों में तैनात अपने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इन नियमों के मुताबिक, सीडीएससीओ के बंदरगाह अधिकारी आयातकों से एक हलफनामा लेने के बाद ऐसी दवाओं के आयात की अनुमति दे सकते हैं। आयातकों को हलफनामा देना होगा कि इन दवाओं का उपयोग/प्रयोग या उनका सेवन उनके एक्सपायर होने से पहले कर लिया जाएगा और एक्सपायर होने के बाद उनका कोई हिस्सा बिक्री या आपूर्ति के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

Related Posts

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पटना (बिहार)। नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग होने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे बिहार में नकली और नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। अब तस्कर दवाओं…

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

मैड्रिड। पेट के कैंसर के गंभीर मरीजों के लिए नई दवा उम्मीद जगा रही है। फार्मा एस्ट्राजेनेका की दवा ‘सोने-वी’ का एटवांस स्टेज के पेट के कैंसर के मरीजों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 1 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक