एक फार्मासिस्ट की डिग्री पर कई मेडिकल स्टोर का संचालन

भदोही (उत्तर प्रदेश)। बढ़ते अवैध धंधो में उत्तर प्रदेश की एक घटना और सामने आई है कि उत्तरप्रदेश के भदोही में एक फार्मासिस्ट की डिग्री पर अनेक मेडिकल स्टोर चलाए जा रहे है। सही मायनो में देखा जाए तो एक फार्मासिस्ट की डिग्री पर एक ही लाइसेंस दिया जाता है और उससे सिर्फ एक ही मेडिकल स्टोर का संचालन किया जाता है। भदोही में एक फार्मासिस्ट के नाम पर कई-कई मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे है। अकेले ज्ञानपुर नगर में इसकी संख्या एक दर्जन से अधिक है। हैरानी की बात तो यह है की वहां का प्रशासन यह जानते हुए भी मुंह मोड के बैठा हुआ है।

अधिकतर फार्मासिस्ट ऐसे हैं जिनके नाम पर जनपद में ही दो-दो मेडिकल स्टोर संचालित हैं। अब इसे विभागीय मिलीभगत कहें या फिर कुछ और लेकिन समय-समय पर होने वाली जांच के बाद भी अफसरों की निगाह इस पर नहीं पड़ रही है जो बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। ज्यादातर फार्मासिस्ट डिग्रीधारी ऐसे हैं जिनकी डिग्री पर दो-दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस जारी हैं। गोपीगंज नगर में ही कई मेडिकल स्टोर ऐसे हैं जो एक ही फार्मासिस्ट के नाम पर चल रहे हैं। बहरहाल यह तो रही मेडिकल स्टोर संचालन के लिए जारी हुए लाइसेंस का हाल, अब यदि इस अनियमितता के खिलाफ कार्रवाई की बात की जाए तो भले ही आए दिन मेडिकल स्टोरों के जांच के दावे किए जाते रहते हों लेकिन इस ओर किसी अफसर की नजर नहीं पड रही है।

Related Posts

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गुढिय़ारी के दिवाकर अस्पताल को लीज पर लेकर यह अवैध कारोबार चलाया जा रहा था।…

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

झालावाड़ (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया गया है। एसआरजी अस्पताल परिसर में संचालित सहकारी उपभोक्ता भंडार के मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया। जांच में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 5 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 6 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 7 views
नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 17 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट