एक बार फिर अमानक निकले लाखों के टीके

राजस्थान। प्रदेश में पशुओं में खुरपका और मुंहपका रोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए लाखों रुपए के टीके एक बार फिर अमानक निकले हैं। इसकी वजह से पशुपालन विभाग की ओर से चल रहा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम रोक दिया गया है। दरअसल विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया कि राजस्थान द्वितीय फेज में सम्मिलित 18 जिलों को मेसर्स बायोवेट बायोफार्मा की वैक्सीन आपूर्ति की गई है। इस निर्माता कम्पनी के जांचे गए दो बैच गुणवत्ता मानकों के आधार पर नहीं पाए जाने के संबंध में केंद्र सरकार से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि उक्त वैक्सीन निर्माता फर्म की वैक्सीन जहां आपूर्ति हुई है, उन स्थानों पर वैक्सीनशन ड्राइव को स्थगित किया जाए। ऐसे में अत: 18 जिलों में वर्तमान में चल रहा एफएमडी वैक्सीनशन अभियान केंद्र सरकार से अग्रिम आदेश प्राप्त होने तक स्थगित किया जाता है। विभाग ने यह भी निर्देश दिए कि इस वैक्सीन का उपयोग अविलंब रोक दिया जाए। किसी भी परिस्थिति में वैक्सीन का उपयोग और वितरण नहीं किया जाए।

तो वहीं पशुपालन विभाग के निदेशक – डॉ. वीरेंद्र सिंह जिले के डिपो पर ड्रग सप्लाई की जाती है। वहां से ड्रग कंट्रोलर इनके सैम्पल की जांच करते हैं। अगर वहां कोई कमी पाई जाती है या अमानक निकलते हैं तो उस पर रोक लगाई जाती है। हाल ही में गुणवत्ता मानकों के आधार पर टीके सही नहीं मिलने पर अभियान को रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि अभियान के तहत 149 लाख पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। 25 नवंबर को समाप्त होने वाले इस अभियान को 31 दिसंबर तक आगे बढ़ाए जाने के लिए विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने केन्द्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पत्र लिखा था, जिससे विभाग अपना लक्ष्य हासिल कर सके लेकिन अब अभियान पर ही रोक लग गई है।

गौरतलब है कि केन्द्रीय योजना के तहत भैंस एवं गोवंश पशुओं में खुरपका मुंह रोग के बचाव का टीकाकरण प्रदेश के 18 जिलों में चल रहा था। जानकारी के मुताबिक बायोवेट बायो फार्मा की वैक्सीन और डेग्जामेथाजोन अमानक पाई गई हैं। औषधि का CAT no. MB 1.Dexamthasone 10 ml अमानक पाया गया। दवाई का Batch no-SV180 अमानक पाया गया। गुणवत्ता मानकों के आधार पर टीके सही नहीं मिलने पर विभाग के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने टीकाकरण रोकने के निर्देश जारी कर दिए। ऐसे में फिलहाल प्रदेश के 18 जिलों में चल रहा वैक्सीनेशन अभियान रोक दिया गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में जयपुर, झुंझुनू, जैसलमेर, अजमेर, बीकानेर, अलवर, दौसा, चूरू, सीकर, करौली, टोंक, बाड़मेर, नागौर, पाली, राजसमंद, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और कुचामन सिटी में 12 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत की गई थी और 25 नवंबर को अभियान समाप्त होना था।

 

 

 

 

 

 

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 2 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 3 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 15 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील