राजकोट में कोरोना हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, 6 मरीजों की जलकर मौत

गुजरात। गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार को अल सुबह आग लग जाने से 6 मरीजों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह आग सबसे पहले आईसीयू में लगी। इस अस्‍पताल में कुल 30 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे आग लगी। अधिकारियों ने बताया कि उदय शिवानंद हॉस्पिटल के ICU में आग लग गई जिसकी चपेट में आकर 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई।

दरअसल राजकोट के अस्‍पताल में आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़‍ियों को मौके पर भेजा गया। कई घंटे मशक्‍कत के बाद उस पर काबू पाया जा सका। कई मरीज आग की ऊंची-ऊंची लपटों की वजह से बुरी तरह से झुलस गए हैं। इन मरीजों को घायल अवस्था में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं आग की चपेट में आने से एक अन्‍य मरीज की भी मौत हो गई। अग्निशमन दस्‍ते के अधिकारियों ने बताया कि 3 लोगों की आईसीयू में ही मौत हो गई है। उन्‍होंने बताया अब आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बचाए गए मरीजों को अन्‍य कोरोना हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले अगस्‍त महीने में अहमदाबाद में एक चार मंजिला हॉस्पिटल में आ लगने से 8 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 10 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 22 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 17 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 25 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए