एक सप्ताह में दोगुने हुए कोरोना के केस

Coronavirus: लगातार कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना एक बार फिर से अपने खतरनाक रुप से लोगों को डराने लगा है। एक सप्ताह के अंदर कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 1 अप्रैल को देश में 3, 824 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। ये आंकड़े बीते 6 महीने में सबसे अधिक है। कोरोना की तीसरी लहर के बाद अब कोरोना केस में  ये बढ़ोतरी देखने को मिली है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को कोविड के 416 नए मामले दर्ज किए गए, जो सात महीनों में सबसे अधिक है। विभाग के अनुसार दिल्ली में संक्रमण 14.37 प्रतिशत है।  सरकार ने शुक्रवार को बुलेटिन जारी नहीं किया, गुरुवार को कोविड मरीजों की संख्या 295 थी और संक्रमण दर 12.48 प्रतिशत थी।

केरल में सबसे अधिक कोरोना (Coronavirus) में वृद्धि 

केरल में देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। एक सप्ताह के भीतर केरल में कोरोना केस की संख्या तीन गुनी छलांग लगाकर 1333 से बढ़कर करीब 4000 पहुंच गई है। अधिकतर राज्यों के मुकाबले केरल में कोरोना तीन गुना की रफ्तार से बढ़ा है।

महाराष्ट्र कोरोना के मामले में दूसरे नंबर पर 

महाराष्ट्र और गुजरात में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। गुजरात में केस में कुछ कमी आयी है जबकि महाराष्ट्र में हालात जस के तस बने हुए हैं। महाराष्ट्र में एक सप्ताह के भीतर  3323 कोरोना के नए केस आए है जो कि पिछले सात दिनों के 1956 से 70 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं गुजरात में 2312 केस के साथ गुजरात शीर्ष तीन राज्यों में बना हुआ है लेकिन इसकी वृद्धि दर पहले के सप्ताह के 139 प्रतिशत से घटकर 53 प्रतिशत रह गई है।

ये भी पढ़ें- सोनपुर में कफ सिरप के रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के 3,824 नए मरीज मिलने के बाद देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,22,605 हो गई। जबकि कोरोना संक्रमण से पांच और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,881 पर पहुंच गई।

 

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views