सोनपुर में कफ सिरप के रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

Cough Syrup Racket: ओडिशा के सोनपुर जिले में शुक्रवार की रात पुलिस ने कफ सिरप के रैकेट (Cough Syrup Racket) का पर्दापाश किया है। भुवनेश्वर से बलांगीर की ओर जा रही एक बोलेरो और एक हुंडई कार की तलाशी कर पुलिस ने 1,920 बोतले कफ सिरप की बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 1920 कफ सिरप की बोतलों के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया (Cough Syrup Racket)

पुलिस ने  एक बोलेरो और हुंडई कार से 1920 कफ सिरप की बोतलों जब्त की। इसके साथ ही दोनों गाड़ियों में सवार 5 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार की दोपहर सोनपुर जिला पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अमरेश पंडा ने बताया कि गुरुवार की रात सोनपुर पुलिस को बड़े पैमाने पर कफ सिरप तस्करी की सूचना मिली थी और इसी के बाद विभिन्न पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- देश में 59 दवाओं के नमूने फेल, हिमाचल प्रदेश की 11 दवाएं फेल

जांच के दौरान पुलिस ने तरभा पुलिस ने खारी गांव स्थित सरस्वती शिशुविद्या मंदिर के पीछे एक बोलेरो और एक हुंडई कार को रोककर तलाशी की थी। इसी तलाशी के दौरान पुलिस ने कफ सिरप के साथ-साथ तस्करों को धर दबोचा। पुलि ने पांचो आरोपियों का मोबाइल जब्त कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस ने जिन पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान प्रशांत नायक, गोप थाना, पुरी जिला, सुशांत सेठ, ओडगां थाना, नयागढ़ जिला, देवेंद्र पात्र, तरभा थाना, सोनपुर जिला, सुशांत डांग, सैंतला थाना, बलांगीर जिला देवशीष छत्रिया, सैंतला थाना, बलांगीर जिले के निवासी के रुप में हुई है। आरोपी भुवनेश्वर से कफ सिरप लेकर बलांगीर जा रहे थे।

 

ये भी पढ़ें- बिहार के इस डॉक्टर ने सैकड़ों कैंसर मरीजों को किया ठीक

 

Related Posts

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कड़ी कार्रवाई हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ,पंचकुला ने राज्य के सभी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेजों तथा…

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 17 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 27 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 20 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए