एचएमआरए ने कैंडल मार्च निकालकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि 

अम्बाला। हरियाणा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (एचएमआरए) की अम्बाला यूनिट की तरफ से पुलवामा में देश के जांबाज सैनिकों पर आतंकी हमले के विरोध में शहीदों की आत्मिक शांति के लिए सदर बाजार में इकट्ठा होकर जहां 2 मिनट का मौन रखा, वहीं अनुशासित कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च के दौरान आतंकवादी देश विरोधी नारों से सबका ध्यान देशप्रेम के उद्घोषों से सराबोर कर दिया। इस मौके पर राज्य महासचिव प्रीतम भारद्वाज, स्थानीय यूनिट के अध्यक्ष जगदीप चड्डा, यूनिट महासचिव विशाल शर्मा के नेतृत्व में यूनिट के सभी सदस्य मौजूद थे। उधर, अम्बाला छावनी के दवा व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में टांगा स्टैंड निकलसन रोड पर इकट्ठा होकर कैंडल मार्च निकाला जो मुख्य बाजारों से होते हुए विजय रत्न चौक पर समाप्त हुआ।
गौरतलब है कि पुलवामा में देश की रक्षा में तैनात सैनिकों पर आतंकवादियों का कायराना हमला हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में सैनिक शहीद हुए। इन शहीदों की शहादत को देशवासियों ने दिल की गहराइयों से नमन किया। देशवासियों की आंखें आज भी नम हैं व दिलों में प्रतिशोध की ज्वाला धधक रही है। दवा व्यवसाइयों में आतंकवादियों की इस गुरिल्ला वार नीति से देश के सैनिकों की हुई इस अपूरणीय क्षति के प्रति शोक की लहर है। वहीं, सरकार को आश्वस्त किया कि यदि उनकी तैनाती कहीं भी की जाए तो वे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए भी तत्पर हंै ताकि देश के तिरंगे तक नापाक हाथ न पहुंच सकें और देशवासी सुरक्षित रह सकें। नमन है उन जवानों को जो आज भी बर्फीली चोटियों  व रेगिस्तानों में एलओसी पर चौकन्नी निगाहों से डटे रहते हैं। कैंडल मार्च के मौके पर दवा व्यवसाइयों का जोश देखते ही बनता था।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक