एनएमसी बिल के खिलाफ आईएमए रोहतक

रोहतक। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नेशनल हैड क्वार्टर के आवाहन पर आई एम ए रोहतक से संबंधित चिकित्सकों द्वारा 11 मार्च रविवार प्रात 7 बजे एक  साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। आई एम ए रोहतक के प्रधान डॉ देवेंद्र सांगवान, सरंक्षक डा आर के चौधरी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ एस एल वर्मा के अनुसार इस शांतिपूर्ण रैली का उद्देश्य आम नागरिक को सरकार द्वारा थोपे जा रहे ‘नेशनल मेडिकल कमीशन ‘ बिल की खामियों से अवगत कराना है। यदि यह बिल संसद द्वारा पारित हो जाता है, तो सभी राज्यों से चुने हुए डाक्टरों से बनी हुई एम सी आई नामक प्रोफेशनल बॉडी की जगह नौकरशाही, राजनेताओं व सरकार के नुमाइंदों का नियन्त्रण हो जाएगा।

एन एम सी बिल से मेडिकल शिक्षा महँगी होने के साथ साथ इसकी गुणवत्ता भी कम होने के आसार होंगे। इस नए कानून से प्राइवेट मेडिकल कॉलेज अपनी मनमानी करेंगे जिससे मेडिकल सेवा का स्तर तो गिरेगा ही साथ ही आर्थिक रूप से भी आम व्यक्ति के लिए चिकित्सा सेवाएं महँगी हो जाएगी ।

आई एम ए सचिव डा रवि मोहन के अनुसार इस बिल के प्रावधानों के अनुसार 6 महीने के ब्रिज कोर्स करवा कर किसी भी पध्दति के चिकित्सक को अलोपथी चिकित्सक घोषित किया जा सकेगा जिससे विभिन चिकित्सा पद्यतियों को नुकसान होगा व समाज को अर्धकुशल प्रशिक्षित चिकित्सक उप्लब्ध होंगें।

आई एम ए रोहतक के उप प्रधान डॉ आशीष गोयल व वरिष्ठ सदस्य डॉ विजेंदर सांगवान के अनुसार एन एम सी बिल में रखी गयी एम बी बी एस के बाद ली जाने वाली एग्जिट परीक्षा न केवल अपमानजनक है अपितु इस परीक्षा से चिकित्सा शिक्षा से संबंधित सभी महाविद्यलयों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगना जरूरी है। आई एम ए हरियाणा राज्य के वर्ष 2019 के नामित प्रधान डॉ कुलदीप खोखर के अनुसार आई एम ए की यह साईकल रैली नए बस स्टैंड के पास स्तिथ आई एम हाल से 11 मार्च को सुबह सात बजे शुरु होकर शहर के मुख्य रास्तों से होती हुइ महावीर पार्क तक जाएगी। इस रैली के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को एन एम सी बिल के दूरगामी दुष्प्रभावों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई