फार्मासिस्टों के लिए बड़ी खबर

अजमेर। राजस्थान के अजमेर से फार्मासिस्टों के लिए जरूरी खबर है। यहां 1200 फार्मासिस्ट यानी मेडिकल स्टोर की दुकानों के लाइसेंस अब आधार कार्ड से लिंक किए जाएंगे। इससे एक लाइसेंस पर दो या इससे अधिक दुकानों का संचालन नहीं किया जा सके।

आधार कार्ड से लाइसेंस को लिंक करने के लिए नए एवं पुराने लाइसेंस धारकों को खाद्य एवं औषधि प्रशासन एफएसडीए के पोर्टल पर ऑन लाइन दस्तावेज अपलोड करने होंगे। लाइसेंस आधार कार्ड से लिंक होने के बाद एक लाइसेंस धारी के नाम एक ही मेडिकल स्टोर पंजीकरण हो सकेगा।

मेडिकल स्टोर संचालकों को लाइसेंस आधार कार्ड से लिंक करने के लिए प्रोपराइटर या पार्टनर का आधार कार्ड एवं फोटो, फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन लाइसेंस व नवीनीकरण रसीद, घोषणा पत्र, किरायानामा, पट्टा, विलेख या आवंटन पत्र में से एक, रेफ्रिजरेटर का बिल आदि दस्तावेज अपलोड कर जमा करवाने होंगे।

फैसले को लागू करने के लिए औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से पहल कर दी गई है। हालांकि हैरानी वाली बात ये है कि जिले के 1200 फार्मासिस्ट में से अब तक करीब 20 आवेदन ही मिले हैं।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई