एनपीपीए ने निर्धारित किए 866 दवाओं के दाम, अब निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर नहीं बेच सकेंगे दवाएं

बद्दी (सोलन)। राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अगले वित्त वर्ष के लिए 866 दवाओं की कीमत निर्धारित की है। इन्हें निर्धारित कीमत से अधिक दामों पर नहीं बेच सकते। एनपीपीए ने कैंसर, शुगर, बीपी, हार्ट, किडनी सहित लगभग सभी दवाओं की कीमत निर्धारित की है। एनपीपीए ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी जारी की है। स्तन कैंसर में इस्तेमाल होने वाली ट्रास्टूजूमब की कीमत 60,298 रुपये, हड्डी की बीमारी में प्रयुक्त होने वाली जोलोड्रोनिक ऐसिड की कीमत 4211.34 रुपये निर्धारित की है। ट्यूमर में इस्तेमाल होने वाली टेमोजोलमाइड की कीमत 3837.62 रुपये होगी।

हैपेटाइटस सी में उपयोग में लाए जाने वाली रैगी इंटरफैरोन इंजेक्शन 85 एमजी की कीमत 12,537 और 120 एमसीजी की कीमत 14, 605 रुपये होगी। रैगलिटाइट की कीमत 7932.08 रुपये होगी। हैपेटाइटस बी इमूग्लोबिन की कीमत 5521.66 रुपय, स्तन कैंसर में इस्तेमाल होने वाले जैमसिटाबाइन की कीमत 5315 रुपये, एंटी कैंसर डोसेटाक्सल पाउडर इंजेक्शन 80 एमजी की कीमत 5 हजार रुपये होगी। ब्लड क्लॉटिंग के लिए कोगुलेशन फैक्टर की कीमत 12350.80 रुपये निर्धारित की गई। रक्तवाहिनी में हानिकारक थक्कों को कम करने वाली अल्टेप्लेस की कीमत 39753 रुपये निर्धारित की है। एनपीपीए के उपनिदेशक प्रसन्नजीत दास ने इसकी पुष्टि की है। उधर, स्टेट ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाह ने दवाओं की कीमत निर्धारित होने की पुष्टि की है।

‘

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस