एमआर ने दवा व्यापारी को लूटा, गिरफ्तार

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)। खुसरोबाग के पास दो हफ्ते पहले दवा व्यापारी धीरज राजदेव से लूट के मामले में पुलिस ने दवा कंपनी के एमआर समेत तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। वहीं, चार लुटेरे भागने में सफल रहे। पूछताछ में पता चला कि एमआर ने ही लूट की साजिश रची थी। बदमाशों के कब्जे से 70 हजार रुपये और असलहे बरामद हुए हैं। लूकरगंज निवासी दवा कारोबारी धीरज राजदेव 13 जुलाई की रात लीडर रोड स्थित दुकान से बाइक से घर लौट रहे थे। खुसरोबाग की दीवार के बगल से गुजरते समय दो बाइक सवार छह बदमाशों ने तमंचा सटाकर उनका बैग लूट लिया था। बैग में एक लाख रुपये थे। खुल्दाबाद थाना प्रभारी रोशनलाल ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर चौफटका फ्लाइओवर के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाश फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए तीन बदमाशों को दबोच लिया जबकि दो बाइक पर चार लोग वहां से गोलियां चलाते हुए भागने में सफल रहे। पकड़े गए लोगों में करेली के बारा मार्केट का आलमगीर, दरियाबाद का तारिक उर्फ जमा खान और शादाब उर्फ शानू हैं। पकड़े गए तीनों बदमाशों के कब्जे से एक-एक तमंचा, पांच कारतूस और 70 हजार से ज्यादा नगदी मिली। पूछताछ में इन तीनों ने कुबूला कि दवा कारोबारी धीरज से लूट की वारदात फरार हुए चार साथियों रूफी, इमरान आदि के साथ की थी। आलमगीर एक दवा कंपनी का एमआर है। उसने ही दवा व्यापारी को लूटने पर लाखों रुपये मिलने का लालच दिखाया था। रेकी कर वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना वाली रात भी वह धीरज के पीछे दुकान से चला था। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लुटेरों ने 18 मई को हिंदी साहित्य सम्मेलन के पास सराफ अभिषेक सोनी से गहने-नगदी, 13 मई को सिविल लाइंस में नगदी और मोबाइल फोन, धूमनगंज में व्यापारी प्रदीप गुप्ता से लूटपाट की थी। लुटेरों में शानू उर्फ शादाब लूट का शतक लगा चुका है। एमआर आलमगीर के मुताबिक, शानू के सामने जब उसने लूटने का प्रस्ताव रखा तो शानू ने कहा कि वह लूट की 100 से अधिक वारदात कर चुका है। हालांकि तमाम घटनाओं की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। शानू के खिलाफ 14 मामले कई थानों में दर्ज है। इन लुटेरों का सुराग लगाने में पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मददगार रही। एक फुटेज में बाइक पर पीछे बैठे शानू को पुलिस के मुखबिर ने पहचान लिया। इसके बाद धरपकड़ की गई।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत