डॉ. सोमाणी बने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया

दिल्ली। फार्मास्यूटिकल साइंस में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त डॉ. वेणुगोपाल सोमानी को हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सोमानी सरकारी सीडीएसओ मुख्यालय एनआईएचएफडब्ल्यू, डीजीएचएस में संयुक्त रूप से ड्रग्स कंट्रोलर के रूप में काम कर चुके हैं। वह भारत में मेडिकल डिवाइसेज और वीटो डायग्नोसिस, स्टेम सेल और रक्त उत्पादों न्यू ड्रग्स के विनियमन के विभाग का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्हें 3 नवंबर 2011 से 2 फरवरी 2012 तक अतिरिक्त प्रभार (केंद्रीय सरकार ) के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने विविध जोनों में सीडीएससीओ में डिप्टी ड्रग्स कंट्रोलर, असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर और ड्रग इंस्पेक्टर के रूप में कार्य किया है।
डॉक्टर सोमानी अपने कार्यक्षेत्र में जितने निपुण हैं, उतने सहज साधारण जीवन में भी दिखते हैं। उनके सहपाठी रहे प्रोफेसर लोहिया के अनुसार कॉलेज जीवन में डॉक्टर सोमानी वार्षिक सम्मेलन के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने अभिनय से इतना भ्रमित कर देते थे कि उनकी कला को समझ पाना मुश्किल था। मुझे याद है कि वे इतने अच्छे मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। उन्हें इतने बड़े पद पर देखकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
फार्मा शैक्षणिक क्षेत्र के द्रोणाचार्य कहलाने वाले डॉक्टर सिद्धेश्वर बालकृष्ण जोशी के डॉक्टर सोमानी भी विद्यार्थी रहे हैं। जैसे ही डॉक्टर सोमानी को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर नियुक्त किए जाने की खबर मिली, डॉक्टर सिद्धेश्वर जोशी बेहद प्रसन्न हुए। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे कार्यकाल में मेरे अच्छे विद्यार्थियों में से एक डॉक्टर सोमानी को इस पद पर पाकर बेहद प्रसन्न हैं। सचमुच डॉक्टर सोमानी को उनकी प्रतिभा एवं परिश्रम के लिहाज से उचित पद मिला है। मुझे आशा है कि डॉक्टर सोमानी फार्मा क्षेत्र के साथ साथ हैं अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य करेंगे।
………………..

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 12 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत