एम्स में मुफ्त का फंडा, ‘दलालों’ पर पड़ेगा डंडा

नए वर्ष से आधार नंबर पर होगा एम्स में पंजीकरण, 15 रुपए तक शुल्क वाले सभी जांच होंगे मुफ्त, बिना आधार नंबर के 10 रुपए के बजाए सौ रुपए देने होंगे, बीपीएल मरीजों का फ्री बनेगा ओपीडी कार्ड 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अब बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) मरीजों को ओपीडी कार्ड बनवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। उन्हें बस अपने आधार नंबर से पंजीकरण कराना होगा। यह सुविधा उन्हें नए साल से मिलने जा रही है। इस संबंध में एम्स के कंप्यूटरीकृत विभाग के चेयरमैन डॉ. दीपक अग्रवाल ने बताया कि बीपीएल मरीजों को सुविधा देने के लिए कई तरह के कदम उठाए गए हैं। अस्पताल में ईसीजी सहित कई जांचों के लिए 10-15 रुपये शुल्क तय था। अब ये सभी जांच मुफ्त कर दिए गए हैं। वर्तमान में ओपीडी में इलाज के लिए 10 रुपये पंजीकरण शुल्क लगता है। मरीज ऑनलाइन या अस्पताल पहुंचकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। आधार नंबर नहीं होने पर मरीज को 10 रुपये के बजाय पंजीकरण के लिए 100 रुपये देने होंगे।  ज्यादातर मरीज पंजीकरण के लिए आधार नंबर का इस्तेमाल नहीं करते। पंजीकरण के दौरान हर मरीज को संस्थान की ओर से एक विशेष पहचान नंबर दिया जाता है। 20 फीसद मरीज पांच से छह बार अपना पंजीकरण करा चुके होते हैं। पंजीकरण को आधार नंबर से जोडऩे पर यह समस्या दूर हो जाएगी। एक बार आधार नंबर से जुडऩे के बाद मरीजों को अस्पताल में बार-बार पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एम्स ने मरीजों को आधार नंबर से जोडऩे की स्वीकृति केंद्र सरकार से मांगी थी। सरकार ने जवाब दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आधार कार्ड जरूरी कर किसी को सेवा देने से इनकार नहीं किया जा सकता।
कैशलेस इलाज के लिए पीओएस मशीनें लगेंगी
एम्स ने नोटबंदी के बाद कैशलेस इलाज के लिए कई कदम उठाए हैं। वर्तमान में पांच कार्ड स्वाइप मशीनें, 250 ई-कियोस्क व ऑनलाइन भुगतान की सुविधा है। साथ ही एम्स और 100 पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें लगाएगा। ताकि मरीज आसानी से कैशलेस भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा नए साल में एम्स के मुख्य अस्पताल सहित सभी सेंटरों में कैशलेस कार्ड की शुरुआत की जाएगी। आरपी सेंटर में करीब एक साल से कैशलेस कार्ड का ट्रायल चल रहा है। इस कार्ड में एक चिप लगी होती है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 8 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 22 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए