दिव्यांग मेडिसिन बाबा बने फरिश्ते

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 2008 में हुए लक्ष्मीनगर के मेट्रो हादसे ने एक वयोवृद्ध व्यक्ति के जीवन का मकसद ही बदल डाला। तब से ही ओमकार नाथ शर्मा जरूरतमंद लोगों को मुफ्त जीवनदायिनी दवा बांट रहे हैं। वह पैरों से 40 फीसद दिव्यांग हैं, फिर भी रोजाना बसों में कई किलोमीटर का सफर करते हैं और पांच किलोमीटर पैदल चलकर दवा मांगते हैं, ताकि दवा की कमी में कोई दम न तोड़े। उन्हें लोग मेडिसिन बाबा के नाम से पुकारने लगे । उनका कहना है कि मेट्रो हादसे के बाद कई लोगों को दवा की कमी में तड़पते देखा। उस घटना ने अंदर तक झकझोर दिया। शुरू में जो दवा मिलती, उसे राम मनोहर लोहिया व अन्य अस्पतालों मों गरीबों को बांट आते थे। फिर किसी के टोकने पर दवाइयां चैरिटेबल ट्रस्ट और अस्पतालों में देनी शुरू कर दी। लोगों ने आर्थिक मदद भी की तो दवाएं भी बढ़ीं।
 किराये का एक बड़ा घर लेकर एक हिस्से में आशियाना और दूसरे हिस्से में दवाखाना बनाकर एक फार्मासिस्ट रख लिया। जरूरतमंदों को इस दवाखाने से दवाएं तो मिलती ही हैं, साथ ही अगर कोई चिकित्सक या अस्पताल गरीबों के लिए दवा या जीवन रक्षक उपकरण मांगते हैं तो उन्हें उपलब्ध कराया जाता है। पहले दवाओं का टोटा होता था, अब लाखों रुपये की दवाएं उलब्ध हैं। बहुत से लोग खुद दवा पहुंचाने आते हैं। किसी गरीब मरीज की किडनी फेल है या कैंसर पीडि़त है तो बाबा अपने पास से दवाएं खरीदकर भी देते हैं। हर महीने 40 हजार से ज्यादा की दवा खरीदते हैं। बाबा कहते हैं कि दवाइयों की कीमत बाजार में बहुत ज्यादा है। कई परिवार दवा खरीदने में ही तबाह हो जाते हैं। ऐसे में जेनेरिक दवाओं के प्रचलन को बढ़ाना जरूरी है।
 
विदेशों से भी आ रहीं दवाएं
मेडिसन बाबा के इस कार्य से प्रेरित होकर देश-विदेश से लोग दवाइयों के पार्सल भी भेजते हैं। लेकिन अभी भी लोगों को जागरूक करने के लिए वे दवा मांगते हैं कि घर में बची हुई दवा फेंकें नहीं, इसे किसी जरूरतमंद तक पहुंचाया जाए। वह रोजाना सुबह 10 बजे घर से निकलते हैं। वे वही दवाएं लेते हैं जिनकी एक्सपायरी डेट कई महीने बची हो। शुरुआत में उनके परिवार ने भी उनका विरोध किया, लेकिन गरीबों की मुस्कराहट को देख अब परिवार भी सहयोग कर रहा है। उनका बेटा इस कार्य से जुड़ गया है।
झोली में ढेरों पुरस्कार
मेडिसिन बाबा को उनके इस समाजहित कार्य के लिए ढेरों पुरस्कार भी मिल चुके हैं। बजाज कंपनी ने उन्हें मोटर साइकिल उपहार में दी। कोलकाता की कंपनी आइसीएमआर ने नैनो कार दी। हांगकांग के एक व्यक्ति ने दिव्यांगों वाली स्कूटी गिफ्ट की है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ