रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बदइंतजामी का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली से रांची पहुंची एक बीमार महिला यात्री को यहां एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से स्ट्रेचर या व्हील चेयर तक नहीं मुहैया कराया जा सका।

जानकारी अनुसार महिला को चादर में लिटाकर चार लोगों ने किसी तरह एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन से लेकर नागर विमानन मंत्रालय और डीजीसीए को बड़ी संख्या में ट्वीट किये गये हैं।

यह मामला गुरुवार का है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से रांची आई एयर एशिया की फ्लाइट से कलावंती नामक एक महिला पैसेंजर विमान के लैंड करते ही अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गईं।

उन्हें एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर लाने के लिए स्ट्रेचर या व्हील चेयर तक मुहैया नहीं कराया जा सका। मजबूरन चार लोग एक चादर पर लिटाकर उन्हें किसी तरह बाहर लाये।