एलोपैथी और आयुर्वेद का मेल देख खुश होता है आयुष मंत्रालय

नई दिल्ली। एलोपेथी में बीमारियों का उपचार तो है लेकिन बचाव नहीं है। लेकिन आयुर्वेद में उपचार के साथ बचाव भी है। इसलिए एलोपेथी के डॉक्टर भी आयुर्वेद की दवाओं को प्रोत्साहित करने लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि एलोपेथी और आयुर्वेद के समावेश से बीमारियों का प्रभावी बचाव और निदान हो सकता है। आयुष मंत्रालय इन दोनों पैथियों में समावेश का पक्षधर रहा है, इसलिए मंत्रालय चाहता है कि आयुर्वेद की दवाओं को प्रोत्साहित किया जाए। मंत्रालय ने कई ऐसी दवाएं चिह्नित की हैं जो बाजार में बड़े पैमाने पर एलोपेथी के चिकित्सकों द्वारा लिखी जाती हैं। इनमें डायबिटीज की दवा भी है। यह दवा मरीज का शुगर लेवल कम करने के साथ-साथ डायबीटीज को बढऩे से भी रोकती है। इसमें कई ऐसे तत्व हैं जो ऐंटिआक्सिडेंट युक्त होते हैं। वे पोषण की दृष्टि से उपयोगी हैं। हाल ही में किडनी रोग विशेषज्ञों के एक सम्मेलन में एलोपेथी के चिकित्सकों ने आयुर्वेद की दवा नीरी केएफटी की जोरदार पैरवी की।

दरअसल यह दवा किडनी को खराबी से बचाती है। यदि किसी व्यक्ति की किडनी में खराबी आ रही हो तो नीरी केएफटी का सेवन उसे रोकता है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के किडनी रोग विशेषज्ञ डा. मनीष मलिक के अनुसार एलोपेथी में किडनी की बीमारी को ठीक करने वाली दवाओं की कमी है। इसमें इलाज डायलिसिस और ट्रांसप्लांट ही है। वहीं आयुर्वेद में नीरी केएफटी किडनी की खराबी रोकने का बेहतरीन जरिया हो सकता है। जाने-माने आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास पराशर के अनुसार ऐसी दवाओं की लंबी लिस्ट है जो एलोपेथी के डॉक्टर अपने मरीजों को लिख रहे हैं । मानसिक अवसाद से बचाने के लिए आज भी अश्वगंधा का लोग इस्तेमाल करते हैं। इसी प्रकार पेट के रोगों के लिए ऐसी कई दवाएं हैं जो आयुर्वेद में निर्मित हैं लेकिन आज एलोपेथी का हिस्सा बन चुकी हैं। पराशर मानते हैं कि एलोपेथी और आयुर्वेद का समावेश बीमारियों से बचाकर मरीजों को लंबी उम्र दे सकता है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन