दवा में खोट मिला तो तुरंत होगा एक्शन

नई दिल्ली: कोई दवा साइड इफैक्ट करे या दवा का असर न हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्ता से भरपूर दवा मिल सके, इसके लिए केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय सभी जरूरी कदम उठा रहा है। इसी क्रम में दवाओं पर निगरानी रखने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2010 में फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम चलाया था। इसके लिए इंडियन फार्माकोपिया कमीशन को राष्ट्रीय समन्वय केंद्र बनाया था। देशभर में इंडियन फार्माकोपिया कमीशन ने कुल 250 केंद्र बनाए हैं। यहां से दवाओं की निगरानी की जाती है। फार्माकोविजिलेंस के इन एडीआर (एडवर्स ड्रग्स रिएक्शन) सेंटर्स पर दवाओं के साइड इफेक्ट्स को लेकर निगरानी रखी जाती है।

यहां आप फार्माकोपिया कमीशन के मोबाइल ऐप की वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001803024 पर सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक शिकायत कर सकते हंै। इन शिकायतों का इंडियन फार्माकोपिया कमीशन में विश्लेषण करता है और इस पर बनाई गई अपनी रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भेजता है। अगर शिकायत सही साबित हो जाती है तो दवा कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होती है।

Related Posts

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश हुआ है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में नकली दवाओं के निर्माण और सप्लाई से जुड़े मामले ने अब कुरियर कंपनियों पर भी…

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धौलपुर (राजस्थान)। गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। धौलपुर की एसीजेएम न्यायाधीश बबीता वर्मा की अदालत ने आरोपी तीन डॉक्टरों को तलब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
गर्भवती की मौत मामले में तीन डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
मकान से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 5 views
नई दवाएं और टीके अब अंतरिक्ष में बनेंगी, माइक्रोग्रैविटी शोध की तैयारी

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 6 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 12 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त