एलोपैथी से इलाज करने पर होम्योपैथी डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी की डिग्रीधारी एक डॉक्टर को एलोपैथी दवाओं से इलाज करने पर गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि मरीज बच्ची के इलाज के दौरान आरोपी डॉक्टर ने एलोपैथ की दवाओं का इस्तेमाल किया। इसके कारण बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी विजय कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली मेडिकल काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने कापसहेड़ा थाना में शिकायत दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित की ओर से लिखी गई दवाओं के नाम व डिग्री की जांच के बारे में दिल्ली मेडिकल काउंसिल को पत्र लिखा।

काउंसिल ने इस मामले की छानबीन में पाया कि आरोपित के पास जो डिग्री है, उसके आधार पर एलोपैथी की प्रैक्टिस नहीं की जा सकती है। उसने जिन दवाइयों का इस्तेमाल इलाज में किया, उसका इस्तेमाल करने का अधिकार उसके पास नहीं है। इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया। दिल्ली मेडिकल काउंसिल के अधिकारी डॉ. गिरीश त्यागी का कहना है कि यदि आप किसी चिकित्सक से इलाज कराते हैं तो इस बात का पता लगाना चाहिए कि वह इलाज करने के लिए काउंसिल की ओर से अधिकृत है या नहीं। क्लीनिक में रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। संदेह होने पर चिकित्सक से बात करें और पूरी तरह तसल्ली करें कि कहीं वह झोलाछाप तो नहीं है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 16 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट