क्लीनिक पर छापा, धरा गया निजी डॉक्टर 

रुदावल (राजस्थान)। स्टेट ड्रग औषधि नियंत्रण संगठन, भरतपुर औषधि नियंत्रक, चिकित्सा विभाग एवं पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से गांव नारौली में निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर छापा मारकर दवाइयां व उपचार में काम आने वाले उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सकों में हडक़ंप मच गया। स्टेट ड्रग औषधि नियंत्रण संगठन के प्रभारी अशोक मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव नारौली में एक निजी चिकित्सक बिना डिग्री के लोगों का उपचार कर रहा है और बिना अनुज्ञा पत्र के दवाओं का भण्डारण कर रखा है। इस पर स्टेट ड्रग औषधि नियंत्रण संगठन के डीआई वचनसिंह, सीमा तनाना, अजय सबल, भरतपुर डीआई अनुभव शर्मा, बयाना बीसीएमएचओ डॉ. पूरनमल मीणा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. महेश शर्मा व रुदावल एसएचओ प्रेमसिंह के साथ गांव नारौली में निजी चिकित्सक भारत के क्लीनिक पर छापा मारा। यहां निजी चिकित्सक बिना डिग्री के उपचार करता हुआ पाया गया। साथ ही दवाइयों का भण्डारण भी पाया गया। टीम ने उपचार में काम आने वाले उपकरण व दवाइयां जब्त कर आरोपी निजी चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए