एसजीएमएच की ओपीडी में ढाई गुना बढ़े मरीज, पर्ची से दवा काउंटर तक जद्दो-जहद

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में पिछले माह की अपेक्षा आधे मार्च के बाद मरीजों की संख्या ढाई गुना बढ़ गई है। एसजीएमएच में दो दिन से पर्ची से दवा काउंटर से लेकर ओपीडी खचाखच रहा। सबसे अधिक मरीज मेडिसिन विभाग में बढ़े हैं। सर्जरी और अर्थोपेडिक के साथ ही शिशु एवं बाल्य रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मेडिसिन विभाग में दमा, ब्रेनहेमरेज सहित अन्य विभाग के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जबकि बच्चा वार्ड में निमोनिया व दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। बता दें कि एसजीएमएच में पर्ची से लेकर दवा काउंटर तक सोमवार और मंगलवार को पैर रखने की जगह नहीं रहती है।

सोमवार को ओपीडी में 1700 से अधिक मरीजों ने पर्चा कटवाई। दवा काउंटर पर पांच काउंटर खोले गए हैं। दोपहर तक दवा काउंटर में दवा लेने के लिए जद्दो जहद करना पड़ता है। दवा काउंटर पर कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मचारियों की मनमानी के चलते मरीजों को परेशान होना पड़ता है। महिला सुरक्षा कर्मचारियों के नहीं होने से दवा काउंटर की कतार में महिलाओं को दिक्कत हो रही है। इसी तरह अर्थोपेडिक में 181 मरीज ओपीडी पहुंचे। दर्जनों की संख्या में मरीजों को भर्ती कराया गया है। शिशु एवं बाल्य विभाग में 150 मरीज पहुंचे। ज्यादातर बच्चों को दस्त, निमोनिया की शिकायत रही। बाल्य रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एके बजाज ने बताया कि मार्च में दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

बच्चों में निमोनिया के साथ ही बुखार की संख्या भी कम नहीं है। शेष सामाय सर्दी, जुकाम के भी मरीज आ रहे हैं। विंध्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल एसजीएमएच की पर्ची काउंटर पर मरीज जद्दो जहद कर रहे हैं। हर माह तीस हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। फरवरी की अपेक्षा मार्च में मरीजों की संख्या बढ़ गई। मार्च के शुरूआत में 500 से 800 तक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे थे। बीते दिन सोमवार को एसजीएमएच में दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी में 1775 मरीज पहुंचे। जिसमें मेडिसिन विभाग के 441 मरीज ओपीडी में पहुंचे। जबकि सर्जरी विभाग में 300 मरीजों का स्वास्थ्य चेकअप किया गया। जिसमें दस मरीजों को भर्ती कराया गया है।

 

 

 

 

  • Related Posts

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

    पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 6 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 9 views
    एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

    मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 7 views
    मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

    नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 7 views
    नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 7 views
    एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

    • By Desk
    • November 15, 2026
    • 17 views
    अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील