केजीएमयू अपने डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों को उपलब्ध नहीं करा पा रहा दवाएं, वीसी से शिकायत

लखनऊ। केजीएमयू में इस समय दवा को लेकर भारी संकट बना हुआ है। बता दें कि केजीएमयू अपने ही डॉक्टरों व चिकित्सा कर्मियों को दवाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। स्टोर में दवा खत्म हो गई है और लोकल परचेज में भी नहीं मिल रही है। इससे नाराज चिकित्सकों ने गुरुवार को कुलपति से शिकायत की है। इस बारे में केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि दवाओं की सप्लाई कम होने की स्थिति में संभव है कि मुख्य स्टोर में दवाएं कम हों, लेकिन लोकल परचेज बंद नहीं है।

केजीएमयू प्रशासन सभी को दवाएं उपलब्ध करा रहा है। शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। बता दें कि करीब 900 करोड़ के बजट वाले केजीएमयू में चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों को मुफ्त में दवाएं देने का प्रावधान है। बीपीएल व असाध्य मरीजों को भी निशुल्क दवाएं दी जाती हैं। बताया जाता है कि कुछ दिनों से मुख्य स्टोर में दवाएं नाम मात्र की आ रही हैं। इससे संकट बढ़ गया है। पहले व्यवस्था थी कि मुख्य स्टोर में दवा न होने पर लोकल परचेज से उपलब्ध कराई जाएंगी।

लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि कुछ दिन से लोकल परचेज भी बंद है। इसे लेकर बुधवार को फैकल्टी फोरम के ग्रुप पर तीखी बहस हुई। कई चिकित्सकों ने कहा कि उनके माता-पिता को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। मामला तूल पकड़ने के बाद गुरुवार को कई चिकित्सकों ने केजीएमयू प्रशासन से शिकायत की। अब केजीएमयू प्रशासन बीच का रास्ता निकालने की तैयारी में है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी