ऑक्सीजन सिलेंडरों की दुकानों पर लटका ताला, ड्रग विभाग अलर्ट

रोहतास (बिहार)। ऑक्सीजन सिलेंडर महंगे दाम पर बेचने की शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू होने से सिलेंडर सप्लाई करने वाली दुकानों पर ताले लटक गए हैं। इससे जिले के कई निजी अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेडिकल ऑक्सीजन की काफी कमी हो गई है। ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिलने से गंभीर रोगियों के इलाज से चिकित्सक भी हाथ उठाने लगे हैं। वहीं जिले का ड्रग डिपार्टमेंट सिलेंडर निर्माताओं व बेचने वालों की जांच शुरू कर दिया है। औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार आवश्यक दवा की श्रेणी में रखा गया है। शिकायत मिली है कि अधिकांश सिलेंडर विक्रेता कोरोना संक्रमण के दौरान इसे अधिक मूल्य पर बेचे हैं। जबकि इसका मूल्य सरकार ने प्रति क्यूबिक मीटर 25 रुपये निर्धारित किया है। वहीं निर्धारित मूल्य से अधिक पर सिलेंडर बेचे जाने के कारण निजी अस्पतालों में मरीजों से पाइप से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अधिक राशि वसूल की जाती है। जहां छोटे सिलेंडर जिसमें एक से डेढ़ क्यूबिक ऑक्सीजन आता है उसकी कीमत भी सौ रुपये तक वसूल की गई है। वहीं होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना मरीजों को भी आवश्यकता पडऩे पर अधिक मूल्य पर खरीदना पड़ रहा है। जिले के निजी अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने से गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। स्थानीय एक निजी अस्पताल में बेहोशी के हालत में लाए गए किशोर को चिकित्सक बिना देखे ही सदर अस्पताल ले जाने की सलाह परिजनों को दी। चिकित्सक का कहना था कि हाल के दिनों में मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। वहीं सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. केएन तिवारी का कहना है कि सदर अस्पताल में भी गत एक सप्ताह से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्टॉक में अब काफी कम सिलेंडर ही बचे हैं, जिससे दो-तीन दिन तक कार्य किया जा सकता है। अगर इस बीच आपूर्ति नहीं हुई तो इलाज करने व एंबुलेंस से रेफर करने में भी गंभीर मरीजों को परेशानी होगी।

Related Posts

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

अमरोहा, मुरादाबाद (यूपी)। नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जिले में नकली दवाएं बनाने का बड़ा खेल सामने आया है। यहां चल रही…

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

चंडीगढ़। नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा गया है। इसके अलावा, 11 दवाओं के सैंपल खराब पाए गए हैं। यह है मामला हरियाणा में नकली और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 14 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई