औषधि विभाग की रेड, 3 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निलंबित

ब्यावर (राजस्थान)। औषधि विभाग ने जिले के मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित किए हैं। एक मेडिकल स्टोर का दूसरी बार निरीक्षण करने पर भी वहां फार्मासिस्ट नहीं मिला। जानकारी अनुसार नागोला स्थित महावीर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण औषधि नियंत्रण अधिकारी ताराचंद ने किया। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में शेड्यूल एच व एच-वन औषधियां बेची जा रही थी। यहां तक की शेड्यूल एच-वन की औषधियों का विक्रय रजिस्टर भी मेनटेन नहीं था। जांच में सामने आया कि गत दिनों हुए निरीक्षण में भी फार्मासिस्ट वहां मौजूद नहीं था। विभाग ने मेडिकल का 21 दिनों के लिए लाइसेंस निरस्त कर दिया। अब 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक मेडिकल स्टोर से दवा की बिक्री नहीं हो सकेगी।
इसी प्रकार, ब्यावर के कलश मेडिकल्स पर औषधि नियंत्रण अधिकारी ओमप्रकाश बगडिय़ा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मूल लाइसेंस उचित स्थान पर प्रदर्शित नहीं हो रहा था। शेड्यूल एच-वन की औषधियों का रजिस्टर मेनटेन नहीं था। एक्सपायरी डेट की दवाओं का रिकॉर्ड भी नहीं रखा गया था। मेडिकल स्टोर के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर 16 से 18 दिसंबर तक के लिए रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया। चंपा नगर स्थित श्री बालाजी मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण पुस्तिका उपलब्ध नहीं मिली। यहां शेड्यूल एच व एच-वन औषधियों सहित अन्य औषधियों का विक्रय फार्मासिस्ट के अलावा कोई अन्य व्यक्ति कर रहा था। फर्म को जारी औषधि अनुज्ञापत्र को 16 से 18 दिसंबर तीन दिन के लिए निलंबित करने के आदेश जारी कर दिया गया।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन