भ्रूण लिंग जांच के रैकेट का पर्दाफाश

रोहतक (हरियाणा)। रोहतक और झज्जर स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के मेडिकल मोड़ स्थित एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर से भ्रूण लिंग जांच के रैकेट से जुड़ा ठग गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि कोख में बेटा या बेटी होने का पता चलने की इच्छा रखने वालों को ये गिरोह झांसे में लेकर ठग रहा है। आरोपी झज्जर के गांव डोभ का रहने वाला है। आरोपी के अनुसार वह ऐसे परिवारों की तलाश करता था, जिनके यहां कोई महिला गर्भवती हो और वो परिवार कोख में बेटा या बेटी होने के बारे में पता करना चाहता हो। इसके बाद अनूप अपने चिकित्सकों से संबंध होने का झूठा हवाला देकर उस परिवार से हजारों रुपए में सौदा करता। फिर गर्भवती का अन्य बीमारी का हवाला दे सेंटर पर सामान्य अल्ट्रासाउंड कराता और परिवार को गर्भ में बेटा या बेटी होने की झूठी बात बता देता। डिलीवरी से पहले वो परिवार से पैसे वसूल लेता और फिर उस परिवार के हाथ नहीं आता। पुलिस को फिलहाल इस मामले में अनूप के अलावा उसके दोस्त विष्णु की तलाश है। उसके काबू आने के बाद ही पता चलेगा कि इन लोगों ने ऐसे कितने परिवारों को अपना निशाना बनाया है।
जानकारी अनुसार झज्जर स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि डोभ गांव का अनूप रोहतक के अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भ्रूण लिंग जांच कराने की बात कह लोगों से संपर्क करता है। सूचना की पुष्टि करने के लिए सिविल सर्जन ने रोहतक सिविल सर्जन से संपर्क साध कर संयुक्त छापामारी की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत छापामार टीम में एक गर्भवती महिला व एक अन्य महिला को उसकी बहन बनाकर डोभ गांव निवासी अनूप और विष्णु से संपर्क कराया गया। इसके बाद अनूप ने सेंटर के रिसेप्शन पर जाकर गर्भवती महिला के अल्ट्रासाउंड का रजिस्ट्रेशन करा दिया। सेंटर पर सामान्य अल्ट्रासाउंड कराने के बाद अनूप ने बाहर आकर महिला को कहा कि बधाई हो, घर में बेटा आने वाला है। अभी 2 हजार रुपए बधाई के अलग से दो। महिला ने ज्यों ही उसे दो हजार रुपए दिए, उसी दौरान टीम ने आरोपी ठग को काबू कर लिया। टीम ने अनूप दलाल को हिरासत में लेने के बाद छह हजार रुपए बरामद किए हैं। झज्जर जिले की स्वास्थ्य कार्यालय की टीम में शामिल वरिष्ठ अधिकारी डॉ. रनबीर सिंह ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक की भ्रूण लिंग जांच में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है। आरोपी दलाल अनूप को पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए मेडिकल मोड़ स्थित निजी अल्ट्रसाउंड सेंटर के संचालक डॉ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि एक गर्भवती महिला अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आई थी। एक्ट के तहत महिला का प्रोफार्मा भरवाकर आवश्यक दस्तावेज ले लिए गए थे। जांच के बाद पता चला कि महिला को ठग झूठ बोलकर लाया था कि चिकित्सक उसके जानकार है। सेंटर में नियमों के खिलाफ काम नहीं होता।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन