औषधि विभाग के रडार पर दवा कारोबार, सालभर में 150 मेडिकल स्टोर निलंबित

गया (बिहार)। औषधि विभाग की दवा कारोबार पर सख्त नजर टिकी है। आंकड़े बताते हैं कि सालभर में करीब 150 मेडिकल स्टोरों को निलंबित किया गया। वहीं, पांच दवा दुकानों के लाइसेंस कैंसिल किए गए।

औषधि विभाग की नजर दवा की गुणवत्ता, जीएसटी व फार्मासिस्ट से लेकर अन्य बिंदुओं पर बनी हुई है। इसी के चलते बीते वर्ष में दवा दुकानों पर कार्रवाई के अधिक मामले प्रकाश में आए हैं। जनवरी से दिसम्बर 2023 तक करीब 150 दुकानें निलंबित की गईं हैं। यही नहीं, बीते छह माह में निलंबन से लेकर कैंसिल करने कार्रवाई ज्यादा हुई हंै।

पांच मेडिकल स्टोर किए गए कैंसिल

सहायक औषधि नियंत्रक विजय कुमार के अनुसार नकली दवा की बिक्री, जीएसटी की चोरी, स्थायी रूप से फार्मासिस्ट नहीं रहना जैसे मुख्य कारणों के चलते दवा प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि कैंसिल की गई पांच में तीन दुकानें गया शहर, एक फतेहपुर और एक मानपुर की हंै।

नकली दवा मिलने से लाइसेंस कैंसिल

उन्होंने बताया कि गया शहर की थोक मंडी स्थित रघुनाथ फार्मासिस्ट पर नकली दवा मिलने से लाइसेंस कैंसिल किया गया। वहीं, फतेहपुर के मां फार्मा पर 55 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। इस कारण इसे रद्द किया गया। फार्मासिस्ट नहीं मिलने से गया शहर के रंग बहादुर रोड स्थित न्यू किसान मेडिकल की रद्द की गई।

इसी प्रकार, फार्मासिस्ट के नहीं रहने पर मानपुर भुसुंडा के मुन्ना मेडिकल और गया शहर के जीबी रोड स्थित प्रताप मेडिकल हॉल के लाइसेंस कैंसिल किए गए। उन्होंने बताया कि विभाग की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर