औषधि विभाग ने की मेडिकल स्टोरों पर छापामारी, सैंपल लेकर नोटिस सौंपे

फर्रुखाबाद। औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की है। मौके से कई दवाओं के सैंपल लेकर संबंधित स्टोर संचालकों को नोटिस सौंपे गए हैं।

यह है मामला

जिला औषधि निरीक्षक ने शहर के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी की। रेड की सूचना मिलते ही कई दुकानदार स्टोर का ताला लगाकर गायब हो गए। औषधि निरीक्षक ने पांच संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए हैं। कमियां पाई जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस दिए गए हैंं।

ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार पांडेय ने रिलायंस रिटेल लिमिटेड में संचालित मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। वहां रेफ्रिजरेटर में वैक्सीन के साथ मटर भंडारित मिली। इस पर फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। 30 दवाओं के खरीद व बिक्री के कागजात चेक किए।

इसके बाद मोहल्ला महावीरगंज द्वितीय स्थित एसके एजेंसीज पर तीन संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए। एक्सपायरी दवाओं का निस्तारण न करने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए

मोहल्ला नितगंजा में ड्रग एजेंसीज से दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए। मौके पर संचालक नहीं मिलने पर भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश उिए गए हैं। साथ ही अन्य कमियों के चलते कारण बताओ नोटिस भी सौंपा गया है। इनके अलावा, राजेंद्र मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट न होने पर जल्द नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

रजत पांडेय, औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच के लिए दवाओं के सैंपल लेकर राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं। वहां से रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन